
1 / 7
Breast Cancer Symptoms: महिलाओं में होने वाले कॉमन कैंसर में स्तन कैंसर शामिल है. स्तन कैंसर में कैंसर के सेल्स ब्रेस्ट टिशूज में पनपने लगते हैं. कई बार महिलाएं स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों (Stan Cancer Ke Lakshan) को आम दिक्कतें समझकर नजरअंदाज कर देती हैं और जबतक कैंसर का पता लगाया जाता है तबतक यह कई ज्यादा फैल चुका होता है. ऐसे में यहां जानिए स्तन कैंसर होने पर इसके शुरुआती लक्षण कैसे नजर आते हैं और इस कैंसर को कैसे पहचाना जा सकता है.

2 / 7
स्तन कैंसर होने पर स्तन पर गांठ महसूस हो सकती है. यह गांठ आस-पास की त्वचा से अलग महसूस होती है.

3 / 7
निपल्स अंदर की तरफ मुड़े हुए नजर आते हैं. निपल सामने की तरफ से चपटे हुए भी दिख सकते हैं.

4 / 7
स्तन की त्वचा में बदलाव नजर आता है. स्तन का रंग गहरा नजर आ सकता है. कई महिलाओं को यह रंग लाल या बैंगनी दिख सकता है.

5 / 7
स्तन के आकार और साइज में बदलाव दिखता है. स्तन छोटे या पहले से ज्यादा बड़े नजर आ सकते हैं.

6 / 7
स्तन की त्वचा हटती हुई सी दिखती है. त्वचा उखड़ने लगती है जैसे पपड़ी हट रही हो.

7 / 7
ब्रेस्ट की त्वचा संतरे की तरह दिखती है. संतरे के छिलके पर जिस तरह का टेक्सचर होता है वैसा ही टेक्सर स्तन का नजर आ सकता है.