भारत की 10 स्मार्ट सिटी कौन सी है, जहां रहने के लिए तरसते हैं लोग?
भारत में स्मार्ट सिटी को लेकर हमेशा से चर्चा बनी रहती है, ऐसे में लोगों का हमेशा सवाल रहता है कि आखिर भारत में स्मार्ट सिटी कहां है? आइए जानते हैं भारत के 10 स्मार्ट सिटी की लिस्ट, जो आपको हैरान कर देगी.

कैसे दिखाई देती है स्मार्ट सिटी?
2 / 13सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जाता है. इसका मकसद है-कम संसाधनों में ज्यादा बेहतर जीवन गुणवत्ता देना. भारत में भी ऐसे कई शहर मौजूद है, जिनके
भुवनेश्वर
3 / 13ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर भी स्मार्ट सिटी की लिस्ट में आता है, जहां बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट और एरिया-बेस्ड डेवलपमेंट, बच्चों के लिए फंक्शनल पार्क शैक्षिक संस्थान आदि कई तरह की सुविधा मौजूद है, जिसने यहां रहने वाले लोगों की जिंदगी आसान कर दी है.
पुणे
4 / 13शैक्षिक संस्थानों और SEZ ने पूरे देशभर से लोगों को पुणे की तरफ आकर्षित किया है. अपनी स्मार्ट सिटी प्लानिंग के चलते यह शहर स्मार्ट सिटी का हिस्सा बन गया. यहां बस सेवा से लेकर मेडिकल से आदि सभी सुविधा आसान है.
इंदौर
5 / 13मध्य प्रदेश का शहर इंदौर भी स्मार्ट शहरों की सूची में गिना जाता है. यहां भी लोगों को रहने की अच्छी सुविधा मिलती है. यह शहर अपनी सफाई के लिए हमेशा से चर्चा में रहता है.
कोच्चि
6 / 13स्मार्ट सिटी की इस रेस में केरलम का कोच्चि भी शामिल है, जहां कैनाल रेस्टोरेशन, हाउसिंग, स्वास्थ्य केंद्र आदि हर सुविधा मौजूद हैं.
अहमदाबाद
7 / 13गुजरात का अहमदाबाद भी स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल है. ई-गवर्नेंस, सिटी सर्विलांस, डिजिटल भुगतान और एकीकृत कमांड जैसी खई प्रणालियों को स्थापित किया है. लोगों को इस शहर में अपनी सुविधा के हिसाब से सभी चीजें आराम से मिल जाती है.
हैदराबाद
8 / 13हैदराबाद को भी स्मार्ट सिटी में गिना जाता है. हां शिक्षा, मेडिकल केयर, हॉस्पिटल और रोजगार के अवसरों में तेजी देखने को मिली है और साथ ही लोगों को जिंदगी को और सुविधाओं से भरने के लिए कई और परियोजनाओं पर काम चल रहा है.
जयपुर
9 / 13अपने शानदार इतिहास और गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर भी स्मार्ट सिटी के रूप में काफी उभर रहा है.
कोयंबटूर
10 / 13कोयंबटूर भी स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल हैं, यहां का विकास की इतनी तारीफ होती है कि इसे दक्षिण भारत का मैनचेस्टर' कहा जाता है. आईटी, सस्टेनेबल एनर्जी और एनर्जी कंजर्वेशन, अच्छी जल आपूर्ति, कचरा प्रबंधन, बुनियादी ढांचा विकास, सोलर टेक्नोलॉजी सभी कुछ यहां है.
सूरत
11 / 13गुजरात का सूरत भी स्मार्ट शहरों शामिल है, इस शहर को डायमंड सिटी ऑफ इंडिया भी कहा जाता है, क्योंकि यहां पर हीरों को काटने और तराशने का काम बड़े पैमाने पर होता है. अपनी इनोवेटिव स्मार्ट सिटी समाधानों के लिए मशहूर इस शहर में सोलर पावर जनरेशन, वेस्ट टू एनर्जी प्लांट आदि कई स्मार्ट सिस्टम मौजूद है.
लखनऊ
12 / 13उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का हिस्सा है. इस शहर को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है.
Disclaimer:
13 / 13यह आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है. (News24)