एक घंटे फाइटर जेट उड़ाने में कितना आता है खर्च? भारत के तेजस से राफेल, F-35 तक के खर्चे जान हिल जाएंगे
क्या आप जानते हैं एक लड़ाकू विमान को सिर्फ एक घंटा उड़ाने में कितना खर्च आता है? इस स्टोरी में हम आपको ऐसी फैक्ट बताएंगे, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.

फाइटर जेट सिर्फ खरीदना ही नहीं उड़ाना भी महंगा
2 / 9लड़ाकू विमानों की कीमत करोड़ों में होती है, यह बात सभी जानते हैं, लेकिन इन्हें उड़ाने और मेंटेन करने का खर्च भी बेहद ज्यादा होता है. शांति के समय भी इनकी नियमित उड़ान होती है, जिससे खर्च लगातार बढ़ता रहता है.
राफेल को 1 घंटा उड़ाने में कितना खर्चा आता है
3 / 9भारतीय वायुसेना का आधुनिक लड़ाकू विमान राफेल तकनीक के मामले में काफी एडवांस है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे एक घंटे उड़ाने का खर्च लगभग 14 से 15 लाख रुपये तक माना जाता है, जिसमें ईंधन और रखरखाव दोनों शामिल हैं.
सुखोई Su-30MKI
4 / 9Su-30MKI भारतीय वायुसेना का प्रमुख मल्टीरोल फाइटर जेट है. इसकी भारी संरचना और दो इंजनों की वजह से इसे उड़ाने का खर्च करीब 35 से 40 लाख रुपये प्रति घंटा तक पहुंच जाता है, जो काफी ज्यादा माना जाता है.
MiG-29 और Mirage 2000 का ऑपरेटिंग खर्च
5 / 9भारतीय वायुसेना के MiG-29 और Mirage 2000 जैसे विमान भी अच्छा खासा खर्च आता है. MiG-29 को उड़ाने का खर्च लगभग 6 लाख रुपये प्रति घंटा है, जबकि Mirage 2000 का खर्च करीब 3 से 4 लाख रुपये तक बताया जाता है.
तेजस में कितना आता है खर्च
6 / 9भारत में बना तेजस हल्का और सिंगल इंजन फाइटर जेट है. इसका उड़ान खर्च अन्य बड़े जेट्स के मुकाबले कम है. इसे एक घंटे उड़ाने में करीब 7 से 8 लाख रुपये तक खर्च हो सकते हैं.
अमेरिका के F-35 और F-16 का खर्च जानकर होश उड़ा देगा
7 / 9दुनिया के सबसे आधुनिक विमानों में शामिल अमेरिकी F-35 का ऑपरेटिंग खर्च करीब 35 से 40 लाख रुपये प्रति घंटा तक माना जाता है. वहीं F-16 को उड़ाने में करीब 18 से 20 लाख रुपये प्रति घंटा खर्च हो सकता है.
क्यों इतना ज्यादा होता है फाइटर जेट का खर्च
8 / 9फाइटर जेट के कुल खर्च का बड़ा हिस्सा मेंटेनेंस में जाता है. कई विमानों को एक घंटे की उड़ान के बाद 6 से 12 घंटे तक सर्विस की जरूरत होती है, जिससे उनकी ऑपरेटिंग लागत काफी बढ़ जाती है.
Disclaimer:
9 / 9यह आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. (Image: Pexels)