दुनिया का सबसे अनोखा जीव, जिसके कान सिर पर नहीं पेट पर होते हैं! नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

हमारी धरती पर ऐसे कई जीव पाए जाते हैं जिनकी बनावट और आदतें बेहद अलग और चौंकाने वाली होती हैं. कुछ जीव इतने अनोखे होते हैं कि उनके बारे में जानकर प्रकृति की रचना पर हैरानी होती है. आज हम एक ऐसे ही छोटे लेकिन अनोखे कीट के बारे में बात करेंगे, जिसके कान सिर पर नहीं बल्कि पेट पर होते हैं.

Grasshopper Facts
1 / 7

विज्ञापन

किस जीव के कान होते हैं पेट पर

किस जीव के कान होते हैं पेट पर2 / 7

इस कीट का नाम टिड्डा है, आम सा दिखने वाला यह कीट जरूर है, लेकिन इसकी बॉडी स्ट्रक्चर काफी खास होती है. इसे अंग्रेजी में ग्रासहॉपर GrassHopper कहा जाता है. खेतों और घास वाले इलाकों में दिखने वाला यह कीट अपने शरीर की अनोखी बनावट के कारण वैज्ञानिकों के लिए भी दिलचस्प विषय बना रहता है.

विज्ञापन

सिर पर नहीं बल्कि पेट में होते हैं इसके कान

सिर पर नहीं बल्कि पेट में होते हैं इसके कान3 / 7

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि टिड्डे के कान उसके सिर पर नहीं होते. इसके सुनने वाले अंग पेट के पास मौजूद होते हैं. यह बात बहुत कम लोग जानते हैं.

कैसे काम करता है उसका ये खास अंग

कैसे काम करता है उसका ये खास अंग4 / 7

टिड्डे के पेट के हिस्से में एक बेहद पतली झिल्ली होती है जिसे टिम्पैनल ऑर्गन कहा जाता है. यह झिल्ली ध्वनि की हल्की कंपन को भी महसूस कर लेती है. इसी की मदद से टिड्डा आसपास की आवाजों को पहचान पाता है.

विज्ञापन

कहां छिपे होते हैं उसके कान

कहां छिपे होते हैं उसके कान5 / 7

टिड्डे के ये सुनने वाले अंग आसानी से दिखाई नहीं देते क्योंकि ये पंखों के नीचे छिपे रहते हैं. यही वजह है कि आम लोग इसे देखकर समझ नहीं पाते कि यह आवाज कैसे सुनता है. इसकी यही खासियत इसे अलग बनाती है.

खतरे को पहले ही महसूस कर लेता है टिड्डा

खतरे को पहले ही महसूस कर लेता है टिड्डा6 / 7

टिड्डा अपने इस खास सुनने वाले सिस्टम की मदद से अपने आसपास के खतरे को जल्दी पहचान लेता है. जैसे ही कोई शिकारी पास आता है, यह कंपन को महसूस करके तुरंत सतर्क हो जाता है और बचने की कोशिश करता है.

विज्ञापन

प्रकृति ने दी है सुरक्षा की खास क्षमता

प्रकृति ने दी है सुरक्षा की खास क्षमता7 / 7

टिड्डे की यह अनोखी बनावट सिर्फ अलग दिखने के लिए नहीं बल्कि उसकी सुरक्षा के लिए भी होती है. प्रकृति ने उसे ऐसा शरीर दिया है जिससे वह वातावरण के अनुसार खुद को ढाल सके और समय रहते खतरे से बच सके. (Image: Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन