
1 / 7
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए हैं. उनकी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. हर कोई उनकी तस्वीर देखने के लिए सर्च कर रहा है. इतना ही नहीं साउथ के इस कपल की शादी की फोटोज ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

2 / 7
राजस्थान के उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सात फेरे लेकर एक दूसरे के हो गए है. कपल ने तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ की है. वहीं अब दोनों अपने घर हैदराबाद भी पहुंच गए हैं.

3 / 7
विजय-रश्मिका की वेडिंग की फोटो खूब वायरल हो रही है. उनकी फोटोज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि रश्मिका मंदाना के पोस्ट पर 24 घंटे में 20 मिलियन लाइक्स मिले हैं.

4 / 7
हालांकि, विजय देवरकोंडा के पोस्ट पर 24 घंटे में 16.4 मिलियन लाइक्स मिले हैं. लेकिन, साल 2023 में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की पोस्ट पर 15.8 मिलियन लाइक्स मिले थे.

5 / 7
साल 2022 में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हुई थी. आलिया भट्ट की शादी की पोस्ट पर 14.1 मिलियन लाइक्स मिले थे, तो वहीं कैटरिना कैफ और विक्की कौशल की वेडिंग पोस्ट पर 12.6 मिलियन लाइक्स मिले थे.

6 / 7
विराट कोहली संग अनुष्का शर्मा की शादी साल 2017 में हुई थी. कपल इंस्टाग्राम पर शादी अनाउंस करने वाले पहले सेलिब्रिटी थे. विराट-अनुष्का की शादी की पोस्ट पर 7.7 मिलियन लाइक्स मिले थे.

7 / 7
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वेडिंग पोस्ट पर 24 घंटे में 20 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं. कपल ने लाइक्स के मामले में सभी सिलेब्रेटी को पीछे छोड़ दिया है.