
1 / 7
Allu Sirish Wedding Ceremony: अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे. शादी से पहले उनके प्री-वेडिंग फंक्शन की झलक देखने को मिली है, जिसमें विजय और रश्मिका भी पहुंचे हैं.

2 / 7
अल्लू शिरीष के प्री-वेडिंग फंक्शन में विजय और रश्मिका ने चार चांद लगाए. कपल की सादगी ने हर किसी का दिल जीत लिया. इस फोटो में विजय और रश्मिका अल्लू अर्जुन और अल्लू शिरीष के साथ नजर आ रहे हैं.

3 / 7
अल्लू शिरीष के प्री-वेडिंग फंक्शन से विजय और अल्लू अर्जुन का ये फोटो सामने आया है. इस फोटो में दोनों एक-दूसरे को साइड हग कर रहे हैं और बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

4 / 7
इस फोटो मे देखा जा सकता है कि अल्लू शिरीष भी विजय और रश्मिका के साथ पोज दे रहे हैं. हालांकि, फोटो में रश्मिका पूरी नजर नहीं आ रही हैं.

5 / 7
ये एक फैमिली फोटो है, जिसमे अल्लू शिरीष बीच में बैठे हैं. शिरीष के चारों ओर परिवार के लोग और फ्रेंड्स नजर आ रहे हैं. हर कोई बेहद खुश लग रहा है.

6 / 7
इस फोटो में अल्लू अर्जुन और अल्लू शिरीष घर के बड़ों के साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो को भी फैंस ने बेहद पसंद किया है और इस पर जमकर प्यार लुटाया है.

7 / 7
गौरतलब है कि अल्लू शिरीष जल्द ही अपनी मंगेतर के साथ शादी करने वाले हैं. कुछ ही दिन पहले कपल की सगाई की फोटोज भी आई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था.