
1 / 6
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को शादी बंधन में बंध गए है. आज कपल को उदयपुर के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है. कपल एक साथ बहुत प्यारे लग रहे थे इस दौरान दोनों एक दूसरे के हाथ में हाथ डाले नजर आए.

2 / 6
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने पॉप्स को भी हाथ जोड़कर नमस्कार किया. विजय-रश्मिका को देखने के लिए उनके फैंस एयरपोर्ट के बाहर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन इसी बीच एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

3 / 6
विजय-रश्मिका अपनी शादी का रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद में करने वाली हैं. कपल के रिसेप्शन की तैयारी शुरू हो गई है. इसी बीच इंटरनेट पर रश्मिका और विजय की तस्वीरें गृह मंत्री अमित शाह के साथ वायरल होने लगी है. बता दें कि कपल ने गृह मंत्री अमित शाह को भी रिसेप्शन में आमंत्रित किया है.

4 / 6
आपको बता दें कि विजय और रश्मिका की प्रधानमंत्री के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि विजय-रश्मिका ने PM मोदी को रिसेप्शन में आमंत्रित किया था.

5 / 6
विजय-रश्मिका की शादी से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी बधाई दी और लिखा, "26 फरवरी 2026 को होने वाले विजय और रश्मिका के विवाह समारोह में आपका निमंत्रण पाकर हमें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है. देवरकोंडा और मंदाना परिवारों को इस हार्दिक और शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई हो. यह रश्मिका और विजय के जीवन में एक नई और खूबसूरत शुरुआत है"

6 / 6
रश्मिका और विजय का रिसेप्शन 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में होने वाला है. इस रिसेप्शन में विजय-रश्मिका के करीबी दोस्त और रिश्तेदार नजर आने वाले है. हालांकि, अभी तक गृह मंत्री और प्रधानमंत्री की ओर शादी के रिसेप्शन में आने की खबरों की पुष्टि नहीं हुई है.