दुनिया का सबसे कमजोर पासपोर्ट किसका है? पाकिस्तान और इराक भी हैं लिस्ट में शामिल
World's Weakest Passport: क्या आप जानते हैं एक ऐसा देश भी है जिसके पास सिर्फ 24 देशों तक जाने की अनुमति हैं. यहां जानिए दुनिया का वो कौन सा देश है जिसका पासपोर्ट सबसे कमजोर है.

अफगानिस्तान
2 / 7सबसे कमजोर पासपोर्ट की लिस्ट में सबसे ऊपर है अफगानिस्तान. वीजा फ्री या सिम्प्लिफाइड वीजा के साथ अफगानिस्तान के नागरिक सिर्फ 24 डेस्टिनेशंस तक ही जा सकते हैं.
सीरिया
3 / 7अफगानिस्तान के बाद आता है सीरिया. इस देश के पास 26 डेस्टिनेशंस का ही एक्सेस है. इसीलिए सीरिया का पासपोर्ट सबसे कमजोर पासपोर्ट की गिनती में दूसरे नंबर पर आता है.
इराक
4 / 7लिस्ट में अगले नंबर पर है इराक. इस देश के पास 29 देशों तक जाने का एक्सेस है.
यमन
5 / 7यमन के पासपोर्ट से नागरिक 31 देशों की सैर कर सकते हैं. ग्सोबल पासपोर्ट रैकिंग में यमन 98वें नंबर है और कमजोर पासपोर्ट रैंकिंग में यह चौथे नंबर पर आता है.
पाकिस्तान
6 / 7लिस्ट में अगला नंबर है पाकिस्तान का. पाकिस्तान का पासपोर्ट सबसे कमजोर पासपोर्ट की गिनती में पांचवे नंबर पर आता है. पाकिस्तान के नागरिकों के पास 32 देशों तक जाने का एक्सेस है.
भारत की क्या रैंकिंग है
7 / 7ग्लोबल पासपोर्ट की रैंकिंग में भारत 76वें नंबर पर आता है और भारत के पासपोर्ट से नागरिकों के पास 56 देशों का एक्सेस है. 192 देशों के साथ सबसे मजबूत पासपोर्ट है सिंगापुर और दूसरे नंबर पर 187 देशों के एक्सेस के साथ जापान, दक्षिण कोरिया और UAE हैं.
