LPG से छुटकारा! 24 घंटे में मिलेगा PNG कनेक्शन, 31 मार्च तक मिल रहे खास ऑफर्स
क्या आप भी गैस सिलेंडर की देरी और झंझट से परेशान हैं? अब एक ऐसा ऑप्शन आ गया है जो आपकी ये टेंशन खत्म कर सकता है! 24 घंटे में PNG कनेक्शन और साथ में मिल रहे हैं खास ऑफर्स लेकिन सिर्फ 31 मार्च तक. जानिए कैसे घर बैठे करें अप्लाई.

LPG की परेशानी से राहत की तैयारी
2 / 8देश के कई हिस्सों में LPG सिलेंडर की सप्लाई समय पर नहीं मिल पा रही है. इसी वजह से लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है. अब सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग PNG गैस का इस्तेमाल करें, जिससे यह समस्या कम हो सके. इसके लिए नए कनेक्शन को जल्दी मंजूरी देने पर जोर दिया जा रहा है.
PNG लेने पर मिल रहे खास ऑफर्स
3 / 8लोगों को आकर्षित करने के लिए कई गैस कंपनियां बढ़िया ऑफर्स दे रही हैं. अगर आप 31 मार्च से पहले PNG के लिए आवेदन करते हैं, तो इंस्टॉलेशन फीस में छूट या आसान पेमेंट जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं. कुछ जगहों पर तो शुरुआती इस्तेमाल के लिए मुफ्त गैस भी दी जा रही है.
घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
4 / 8अब PNG कनेक्शन लेने के लिए आपको दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा.
पहले चेक करें आपके इलाके में सुविधा है या नहीं
5 / 8आवेदन करने से पहले यह जरूर देख लें कि आपके एरिया में PNG सेवा उपलब्ध है या नहीं. इसके लिए आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपना पिनकोड डाल सकते हैं. अगर सुविधा उपलब्ध होगी, तो आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.
IGL से ऐसे लें कनेक्शन
6 / 8IGL की वेबसाइट पर जाकर आप आसानी से नया कनेक्शन अप्लाई कर सकते हैं. वहां आपको एक फॉर्म भरना होगा, जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करने होंगे और अपनी सुविधा के हिसाब से इंस्टॉलेशन की तारीख चुननी होगी. इसके बाद पेमेंट करके प्रक्रिया पूरी हो जाती है.
MGL और GAIL का प्रोसेस भी आसान
7 / 8MGL या GAIL से कनेक्शन लेने के लिए भी प्रक्रिया लगभग समान है. आपको वेबसाइट पर जाकर अपनी लोकेशन की जानकारी भरनी होती है, फिर जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करने होते हैं. सारी जानकारी सही भरने के बाद आप आवेदन सबमिट कर सकते हैं.
PNG कनेक्शन के फायदे
8 / 8PNG का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें गैस खत्म होने की चिंता नहीं रहती. आपको जितनी गैस इस्तेमाल करनी है, उतना ही बिल देना होता है. साथ ही यह LPG के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित भी मानी जाती है, क्योंकि लीकेज होने पर गैस जल्दी हवा में फैल जाती है और खतरा कम हो जाता है.
