Bank rules changes: HDFC बैंक ने नियम बदले, FD दरों से लेकर UPI ATM निकासी तक

HDFC बैंक ने ग्राहक सुविधाओं को बेहतर करने के मकसद से अपने नियमों में कई बदलावों की घोषणा की है, जिनमें FD दरों से लेकर UPI ATM निकासी तक के नियम शामिल हैं. इनमें से कुछ बदलाव फिलहाल लागू हैं, जबकि अन्य 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होंगे.

hdfc rule change
1 / 6
HDFC ने बदले न‍ियम

Advertisment

HDFC में FD की नई दरें

HDFC में FD की नई दरें2 / 6

बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर अपनी ब्याज दरों में संशोधन किया है. फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर में 10 बीपीएस की वृद्धि करते हुए इसे 6.40 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया है. वरिष्ठ नागरिकों की FD के लिए भी इसी अवधि के लिए ब्याज दर 6.90 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दी गई है. आम जनता के लिए ब्याज दरें 2.75% से 6.50% के बीच हैं और वरिष्ठ नागरिकों की दरें 3.25% से 7% तक हो गई हैं.

विज्ञापन

बैंक के MCLR में कमी

बैंक के MCLR में कमी 3 / 6

MCLR बैंक ने चुनिंदा ऋण अवधियों के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 10 बेसिस पॉइंट्स (बीपीएस) तक की कमी की है, जिससे उधारकर्ताओं के लिए ऋण थोड़ा सस्ता हो गया है. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, संशोधित दरें 7 मार्च, 2026 से प्रभावी हो गईं. संशोधन के बाद, बैंक का MCLR अब 8.15 प्रतिशत से 8.55 प्रतिशत के बीच है, जबकि पहले यह 8.25 प्रतिशत से 8.60 प्रतिशत के बीच था. ओवरनाइट और एक महीने के MCLR में 10 बेसिस पॉइंट की कमी आई है, जिससे यह 8.25 प्रतिशत से घटकर 8.15 प्रतिशत हो गया है.

संशोधन के बाद बैंक की वर्तमान MCLR दरें

संशोधन के बाद बैंक की वर्तमान MCLR दरें4 / 6

बैंक ने तीन महीने के MCLR में 5 बेसिस पॉइंट की कमी की है, जिससे यह 8.30 प्रतिशत से घटकर 8.25 प्रतिशत हो गया है. छह महीने और एक साल की अवधि के MCLR में 5 बेसिस पॉइंट की कमी आई है, जिससे यह 8.40 प्रतिशत से घटकर 8.35 प्रतिशत हो गया है. दो साल के MCLR में 8.50 प्रतिशत से 8.45 प्रतिशत की कमी आई है. तीन साल के MCLR में 5 बेसिस पॉइंट की कमी आई है, जिससे यह 8.60 प्रतिशत से घटकर 8.55 प्रतिशत हो गया है.

विज्ञापन

UPI ATM निकासी नियमों में बदलाव (प्रभावी : 1 अप्रैल 2026)

UPI ATM निकासी नियमों में बदलाव (प्रभावी : 1 अप्रैल 2026)5 / 6

HDFC बैंक ने डिजिटल और फिजिकल कैश निकासी को एक ही श्रेणी में लाने का फैसला किया है. अब आप ATM पर जाकर बिना कार्ड के (QR कोड स्कैन करके) जो UPI निकासी करते हैं, उसे भी आपकी 'मंथली फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट' (आमतौर पर 5 बार) में गिना जाएगा. एक बार फ्री लिमिट खत्म होने के बाद, हर UPI निकासी पर 23 रुपये + टैक्स का शुल्क लगेगा. यह नियम डेबिट कार्ड और UPI दोनों पर समान रूप से लागू होगा.

लॉकर के किराये में भारी वृद्धि (प्रभावी: 1 अप्रैल 2026)

लॉकर के किराये में भारी वृद्धि (प्रभावी: 1 अप्रैल 2026)6 / 6

बैंक ने लॉकर के शुल्कों को रिवाइज किया है और एक नई श्रेणी 'Metro Plus' पेश की है. कुछ शहरों और साइज के हिसाब से लॉकर के किराये में 50% से 184% तक की वृद्धि की गई है. बड़े शहरों के 'मेट्रो प्लस' केंद्रों पर 'एक्स्ट्रा स्मॉल' लॉकर का किराया 4,000 रुपये + GST और 'लार्ज' लॉकर का 20,000 रुपये+ GST तक पहुंच गया है. अब लॉकर एक्सेस करने के लिए आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन