भूल गए AC या गीजर बंद करना? स्मार्ट सॉकेट खुद करेगा कंट्रोल, बिजली बिल भी होगा इतना कम
देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी देखने को मिल रही है. कूलर, पंखों के साथ-साथ हर घर में AC का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया गया है. कई बार ऐसा भी होता है कि जब हम जल्दी में ऑफिस या फिर कहीं भी जाने के लिए घर से निकलते हैं तो घर का AC या गीजर बंद करना भूल जाते हैं. ऐसे में हमें जब तक याद आता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है और या फिर हमें वापस घर जाना पड़ता है लेकिन अब आपको वापस घर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि अब एक स्मार्ट सॉकेट आपकी मदद करेगा.

फालतू बिजली की खपत से होगी बचत
2 / 8कई बार ऐसा भी होता है कि घर में बहुत सारे इलेक्ट्रॉनिक बंद होने बावजूद भी बिजली का उपयोग करते रहते हैं. इससे बचने के लिए स्मार्ट सॉकेट काम आता है. जो करंट को पूरी तरह से बंद कर देता है.
स्मार्ट सॉकेट में है ये फीचर
3 / 8इस स्मार्ट सॉकेट में आप टाइमेर भी सेट कर सकते हैं. जिसकी मददसे आप रात 11 बजे लाइट बंद और सुबह 6 बजे वो अपने आप चालू हो जाएगी.
पावर यूसेज की भी होगी जांच
4 / 8यह स्मार्ट सॉकेट आपको बताता है कि कितनी बिजली इस्तेमाल हो रही है. इससे आप अपने बिजली खर्च पर नजर रख सकते हैं उसे कंट्रोल कर सकते हैं.
कहीं से भी पावर ऑफ
5 / 8अगर आपको ऑफिस में याद आता है तो आप स्मार्ट सॉकेट की मदद से उसे कहीं भी बंद कर सकते हैं.
ओवरचार्जिंग से बचाव
6 / 8कई बार लैपटॉप और मोबाइल फुल चार्ज होने के बाद भी बिजली लेते रहते हैं. स्मार्ट सॉकेट में टाइमर सेट करके आप ओवरचार्जिंग रोक सकते हैं.
अवे मोड का भी इस्तेमाल
7 / 8कुछ मॉडल्स में अवे मोड होता है. जिसमें सॉकेट आपके फोन के जीपीएस से समझ जाता है कि आप घर पर नहीं है. अपने आप सभी डिवाइस बंद कर देता है.
मोशन सेंसर कनेक्शन
8 / 8स्मार्ट सॉकेट को मोशन सेंसर से भी जोड़ा जा सकता है. जैसे ही आप कमरे में एंटर करते हैं यह अपने आप लाइट और फैन ऑन कर देता है.
