भीषण गर्मी से आग भड़के तो काम आएंगी ये चीजें, घर में हर समय रखें तैयार, जानें लिस्ट में क्या-क्या?

पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की मार झेल रहा है. भीषण लू ने लोगों को काफी परेशान कर दिया है. ऐसे में इस गर्मी के मौसम में कई जगहों घरों और फ्लैट्स में आगजनी की कई घटना सामने आती हैं. तो वहीं, आपातकालीन समय में आपके घर में आग बुझाने वाले कुछ जरूरी सामानों का होना बेहद ही जरूरी है ताकि मुसीबत पड़ने पर और सही समय पर आग को काबू में किया जा सके.

fire safety tools for home
1 / 6

विज्ञापन

घर में ये फायर सेफ्टी आइटम्स

घर में ये फायर सेफ्टी आइटम्स2 / 6

अगर आप भी गर्मी के मौसम में अपने घर को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आज ही अपने घर में ये जरूरी फायर सेफ्टी आइटम्स को रखना शुरू कर दें ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को होने से रोका जा सके और परिवार भी सुरक्षित तरह से घर से बाहर निकल सके.

विज्ञापन

फायर एक्सटिंग्विशर

फायर एक्सटिंग्विशर3 / 6

इस भीषण गर्मी और लू के दौरान कई जगह एसी फटने और घर में आग लगने की खबरें सामने आती हैं. तो ऐसे में हर घर में एक छोटा फायरल एक्सटिंग्विशर होना बेहद जरूरी है. ये किचन, एसी या शॉर्ट सर्किट से लगने वाली शुरुआती आग पर जल्दी से काबू पाने में हमारी मदद करता है. तो वहीं, कुछ जानकारों का कहना है कि घरों के लिए एबीसी प्रकार के फायर एक्सटिंग्विशर सबसे ज्यादा बेहतरीन होते हैं. क्योंकि ये बिजली या फिर तेल से लगी आग पर सिर्फ कुछ ही मिनट में काबू पा लेते हैं.

फायर ब्लैंकेट

फायर ब्लैंकेट4 / 6

आप में से बहुत ही कम लोग फायर ब्लैंकेट के बारे में जानते होंगे. बता दें कि फायर ब्लैंकेट एक तरह से सुरक्षा कवच की तरह काम करता है. जो खास रूप से किचन में खाना बनाते समय तेल या गैस सिलेंडर के आस-पास लगी छोटी आग पर तुरंत काबू पाने की क्षमता रखता है.

विज्ञापन

रेत और पानी की बाल्टी

रेत और पानी की बाल्टी5 / 6

पानी की बाल्टी का तो कई लोगों ने इस्तेमाल किया होगा, लेकिन रेत का शायद ही किया हो. पारंपरिक होने के बाद भी यह तरीका सबसे ज्यादा बेहतरीन माना जाता है. जहां घर के एक कोने में रेत और पानी से भरी बाल्टी को हमेशा तैयार रखना चाहिए. इस बात का भी ध्यान रखें कि बिजली या तेल से लगी आग पर कभी भी पानी नहीं डालना चाहिए. ऐसे में सिर्फ रेत का ही उपयोग करना चाहिए.

स्मोक अलर्ट

स्मोक अलर्ट6 / 6

स्मोक अलार्ट या अलर्ट के बारे में सभी जानते हैं. ये ज्यादातर ऑफिस, कॉलेज, स्कूल या फिर ऊंची इमारतों सहित हर जगह पर लगा होता है. यह उपकरण धुआं उठने पर तेज अलार्म बजाता है और लोगों को अलर्ट करता है. यह लोगों को इस बात की जानकारी देता है कि आग कहां पर लगी हुई है. यह रात के समय सो रहे लोगों की जान बचाने में बेहद अहम रोल निभाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन