क्या आपका भी कट गया गलती से चालान? अब ना हो परेशान, दिल्ली पुलिस ला रही नया नियम

दिल्ली में गाड़ी चलाने वालों के लिए जल्द ही ई-चालान से जुड़ी प्रक्रिया पहले से और ज्यादा आसान और डिजिटल होने जा रही है. कई बार जब किसी का चालान कटता है तो लोगों कि शिकायत रहती है कि ई-चालान गलत कट गया या चालान से जुड़ी कोई समस्या है, लेकिन उसे ठीक कराने के लिए काफी समय और मेहनत लगती है. कई बार तो विभागों और अदालत के भी चक्कर काटने पड़ते हैं. लेकिन अब जल्दी ही इन दिक्कतों को दूर करने के लिए दिल्ली का ई-चालान सिस्टम अपग्रेड किया जा रहा है.

delhi police e challan
1 / 7

विज्ञापन

ऑनलाइन ही दर्ज करा सकेंगे चालान पर आपत्ति

ऑनलाइन ही दर्ज करा सकेंगे चालान पर आपत्ति2 / 7

नई व्यवस्था लागू होने के बाद कार मालिकों को चालान भरने और उससे जुड़े विवादों को सुलझाने में काफी सुविधा मिलेगी. सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि अगर किसी शख्स को लगता है कि उसका चालान गलत तरीके से काटा गया है, तो वह ऑनलाइन ही अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेगा. इसके लिए उसे अलग-अलग दफ्तरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पूरी प्रक्रिया डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पूरी की जा सकेगी.

विज्ञापन

घर बैठे होंगे ये काम

घर बैठे होंगे ये काम3 / 7

कई बार ऐसा भी होता है कि कैमरे की तकनीकी गलती, वाहन नंबर पढ़ने में गलती या अन्य कारणों से गलत वाहन के नाम पर भी चालान जारी कर दिया जाता है. ऐसे मामलों में लोगों को अपनी बात रखने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. नए सिस्टम में ऑनलाइन विवाद समाधान की सुविधा मिलेगी जिससे आप घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे और संबंधित दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे. इससे शिकायतों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है.

ई-चालान भुगतान प्रक्रिया भी पहले से तेज

ई-चालान भुगतान प्रक्रिया भी पहले से तेज4 / 7

इसके अलावा ई-चालान भुगतान की प्रक्रिया को भी पहले से अधिक तेज और आसान बनाया जाएगा. कई बार लोगों को भुगतान के दौरान तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है या भुगतान अपडेट होने में समय लग जाता है.

विज्ञापन

मिनटों में होगा चालान का भुगतान

मिनटों में होगा चालान का भुगतान5 / 7

नए सिस्टम में डिजिटल भुगतान को बेहतर बनाया जाएगा ताकि चालान का भुगतान कुछ ही मिनटों में पूरा हो सके और उसका रिकॉर्ड तुरंत अपडेट हो जाए.

डिजिटली तौर पर काम करेगा सिस्टम

डिजिटली तौर पर काम करेगा सिस्टम6 / 7

इस अपग्रेड का एक बड़ा उद्देश्य अदालतों और प्रशासनिक तंत्र पर बढ़ते बोझ को कम करना भी है. वर्तमान में बड़ी संख्या में चालान से जुड़े मामले लंबित रहते हैं, जिनमें समय और संसाधनों की खपत काफी ज्यादा होती है. अब लोग ऑनलाइन ही अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे और उसका समाधान भी ऑनलाइन ही हो जाएगा.

विज्ञापन

क्या कहती है दिल्ली पुलिस?

क्या कहती है दिल्ली पुलिस?7 / 7

वहीं, इस अपग्रेड को लेकर दिल्ली पुलिस और परिवहन विभाग का मानना है कि नई तकनीक से पारदर्शिता भी बढ़ेगी. वाहन मालिक यह देख सकेंगे कि उनका चालान क्यों काटा गया, किस कैमरे या सिस्टम ने उल्लंघन रिकॉर्ड किया और शिकायत दर्ज करने के बाद उसकी स्थिति क्या है. इससे लोगों का सिस्टम पर भरोसा भी बढ़ेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन