कार खरीदना होगा सस्ता! रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस होगी माफ, जानिए नई EV पॉलिसी के फायदे

दिल्ली सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2.0 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है, जो राजधानी में प्रदूषण के खिलाफ जंग को और तेज करेगा. इस नए प्रस्ताव के तहत, 30 लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस पूरी तरह माफ करने की योजना है. खास बात यह है कि इस बार 'स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड' वाहनों को भी 50% टैक्स राहत के दायरे में लाया गया है. वर्तमान में यह ड्राफ्ट 30 दिनों के लिए सार्वजनिक परामर्श के लिए खुला है. आज जानेंगे कि नई ईवी पॉलिसी आपके जेब पर कितना असर डालेगी?

Delhi EV Policy Front
1 / 7

दिल्ली सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2.0 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है, जो राजधानी में प्रदूषण के खिलाफ जंग को और तेज करेगा. इस नए प्रस्ताव के तहत, 30 लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस पूरी तरह माफ करने की योजना है. खास बात यह है कि इस बार 'स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड' वाहनों को भी 50% टैक्स राहत के दायरे में लाया गया है. वर्तमान में यह ड्राफ्ट 30 दिनों के लिए सार्वजनिक परामर्श के लिए खुला है. आज जानेंगे कि नई ईवी पॉलिसी आपके जेब पर कितना असर डालेगी?

विज्ञापन

फुल टैक्स माफ

फुल टैक्स माफ2 / 7

दिल्ली EV पॉलिसी 2.0 के ड्राफ्ट के अनुसार, 30 लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में 100% की छूट मिल सकती है.

विज्ञापन

हाइब्रिड गाड़ियों को राहत

हाइब्रिड गाड़ियों को राहत3 / 7

सरकार 'स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड' वाहनों को ट्रांजिशनल तकनीक मान रही है, इसलिए इन पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन चार्ज में 50% राहत का प्रस्ताव दिया गया है.

कीमत की सीमा

कीमत की सीमा4 / 7

ध्यान रहे, 30 लाख से रुपये अधिक कीमत वाली प्रीमियम या लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को इस योजना के तहत कोई टैक्स छूट नहीं दी जाएगी.

विज्ञापन

स्क्रैपेज बेनिफिट

स्क्रैपेज बेनिफिट5 / 7

पुरानी BS-IV या उससे पहले की दिल्ली-रजिस्टर्ड गाड़ियों को रिटायर करने पर खरीदारों को अतिरिक्त 'स्क्रैपेज लाभ' मिलेगा.

पहले आओ-पहले पाओ

पहले आओ-पहले पाओ6 / 7

स्क्रैपेज प्रोत्साहन का लाभ पहले 1,00,000 आवेदकों को ही मिलेगा, जिसमें N1 श्रेणी के इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदार भी शामिल होंगे.

विज्ञापन

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर7 / 7

PM E-DRIVE फ्रेमवर्क के तहत, प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ऑनलाइन क्लेम प्रक्रिया के बाद भेजी जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन