कनाडा के सुपर वीजा के नियमों में होगा बदलाव, माता-पिता को बुलाना हुआ आसान
Canada Super Visa New Rules: कनाडा में बसे भारतीयों या अन्य एनआरआईज के लिए गुडन्यूज. कनाडा की मार्क कार्नी सरकार ने सुपर वीजा के इनकम नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है. नए नियमों के तहत माता-पिता को अपने पास बुलाना और आसान हो जाएगा. नए नियम 31 मार्च से लागू होंगे.

सुपर वीजा के नियमों में बड़ी ढील
2 / 6कनाडा सरकार ने नए नियमों के मुताबिक, आपकी फाइल को अब आपके माता पिता की कमाई भी मजबूत बनाएगी. ऐसा संभव होगा पेरेंट्स और ग्रैंडपेरेंट्स सुपर वीजा (PGP) नियमों में होने वाले बड़े बदलावों के तहत. कनाडा सरकार के नए नियम 31 मार्च 2026 से लागू होंगे.
इन पीआर धारकों को मिलेगा फायदा
3 / 6कनाडा सरकार के सुपर वीजा के नए नियमों का फायदा उन पीआर धारकों और कनाडाई नागरिकों को मिलेगा जो अभी तक अपने माता-पिता को अपने पास नहीं बुला पा रहे थे. वजह उनके पास उन्हें बुलाने के लिए नियमों के मुताबिक इनकम कम थी.
कमाई का सबूत देने का समय बढ़ाया
4 / 6पहले एक साल की कमाई का सबूत देने का नियम था, कमाई कम होने पर वीजा नहीं मिल पाता था. अब सरकार ने समय बढ़ाकर दो साल कर दिया है. अगर दो साल में से कभी भी तय कमाई की रकम (LICO) जितनी हो गई तो आप आवेदन के योग्य हो जाते हैं.
माता-पिता भी दिखा सकेंगे अपनी कमाई
5 / 6सुपरवीजा के नियमों में नया बदलाव यह है कि कनाडा आने वाले दादा-दादी या माता-पिता की कमाई को भी स्पॉन्सर्ड की कमाई में जोड़ सकेंगे. इससे सैलरी कम होने पर माता-पिता की कमाई से वह पूरी हो सकती है. बुलाने वाले को केवल न्यूनतम कमाई दिखानी होगी.
जानें किन आवेदनों में लागू होंगे नए नियम
6 / 6सुपरवीजा के नए नियम केवल उन आवेदनों पर लागू होंगे जो 31 मार्च, 2026 या उसके बाद किए होंगे. दस्तावेजों में कंपनी का लेटर, टैक्स असेसमेंट और सैलरी स्लिप दिखानी होगी. गौरतलब है कि सुपर वीजा 10 साल का होता है और आप एक बार में 5 साल तक कनाडा में रह सकते हैं.
