उत्तराखंड के पहाड़ों का सफर होगा आसान, दिल्ली-NCR और लखनऊ को सीधे जोड़ेगा नया बरेली-हल्द्वानी एक्सप्रेसवे

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बाद लोगों के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, अब एक और नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है. यह एक्सप्रेस यूपी और उत्तराखंड को जोड़ने का काम करेगा. बता दें कि यह एक्सप्रेसवे यूपी के बरेली से उत्तराखंड के हल्द्वानी तक बनाया जाएगा.

bareilly haldwani expressway
1 / 6

विज्ञापन

बरेली-हल्द्वानी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

बरेली-हल्द्वानी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे2 / 6

वहीं, हल्द्वानी से ही कुमाऊं के पहाड़ शुरू होते हैं. नैनीताल जाने के लिए हल्द्वानी-काठगोदाम से रास्ता है. ऐसे में उत्तराखंड के पहाड़ों तक जाना और आसान हो जाएगा. भले ही यह एक्सप्रेसवे बरेली और हल्द्वानी के बीच बनेगा, लेकिन इससे दिल्ली-एनसीआर और यूपी की राजधानी लखनऊ से भी नैनीताल की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी. तो चलिए 'बरेली-हल्द्वानी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे' के बारे में आज हम आपको पूरी जानकारी देंगे.

विज्ञापन

क्या है नए एक्सप्रेसवे की खासियत?

क्या है नए एक्सप्रेसवे की खासियत?3 / 6

यह पूरी तरह से एक नया 'ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे' होगा, जिसका मतलब है कि पुराने रास्तों को चौड़ा करने के बजाय इसे बिल्कुल नए रूट पर निकाला जाएगा. बताया जा रहा है कि यह चार लेन का कंट्रोल्ड एक्सेस एक्सप्रेसवे होगा, जिससे वाहन बिना किसी स्थानीय ट्रैफिक के हाई-स्पीड में चल सकेंगे. इस एक्सप्रेसवे को बरेली-मुरादाबाद हाईवे से भी जोड़ा जाएगा. इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को NHAI ने मंजूरी दे दी है.

कहां से कहां तक बनेगा ये एक्सप्रेसवे?

कहां से कहां तक बनेगा ये एक्सप्रेसवे?4 / 6

मिली जानकारी के अनुसार, यह एक्सप्रेसवे रुहेलखंड यानी बरेली से हल्द्वानी के बीच आने वाले सभी शहरों को बाईपास करेगा. अभी बरेली से हल्द्वानी के बीच कई छोटे-बड़े शहर कस्बे आते हैं. इसमें रुद्रपुर, किच्छा, लालकुआं, पंतनगर, बहेड़ी जैसे शहर शामिल हैं. इन शहरों में अक्सर ट्रैफिक रहता है.

विज्ञापन

दिल्ली-NCR से और करीब हो जांएंगे पहाड़

दिल्ली-NCR से और करीब हो जांएंगे पहाड़5 / 6

इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके से भी कुमाऊं के पहाड़ों तक पहुंच आसान हो जाएगी. फिलहाल दिल्ली से हल्द्वानी जाने के लिए मुरादाबाद-रुद्रपुर रूट का इस्तेमाल किया जाता है. पीक सीजन में यहां अक्सर जाम की समस्या रहती है. वहीं अगर बरेली होकर जाया जाए तो भी ट्रैफिक का झंझट रहता है. लेकिन इस नए एक्सप्रेसवे को बरेली में दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली नेशनल हाईवे (NH-24) कॉरिडोर से एक इंटरचेंज के जरिए सीधे जोड़ा जाएगा. यानी बिना किसी शहर के ट्रैफिक से उलझे दिल्ली से हल्द्वानी पहुंच पाएंगे.

लखनऊ वालों के लिए भी खुशखबरी

लखनऊ वालों के लिए भी खुशखबरी6 / 6

यूपी की राजधानी लखनऊ से भी अब हल्द्वानी पहुंचा अब आसान होगा. बरेली-हल्द्वानी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को भविष्य में शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे कॉरिडोर से भी लिंक किया जाएगा, जो लखनऊ और मध्य यूपी को सीधे जोड़ता है. इसके बाद लखनऊ से नैनीताल तक का रास्ता काफी आसान हो जाएगा. माना जा रहा है कि लखनऊ से नैनीताल की दूरी मात्र 5 घंटे में तय की जा सकेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन