Ganga Expressway Toll rates: नए गंगा एक्सप्रेस वे के लिए टोल दरें घोषित, जानें किस वाहन पर कितना टैक्स?

Ganga Expressway Toll rates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित करेंगे. उद्घाटन से पहले गंगा एक्सप्रेसवे के लिए टोल दरें घोषित कर दी गई हैं. जारी दरें वाहनों के हिसाब से 1.28 रुपये से लेकर 16.10 रुपये प्रति किमी तय की गई हैं.

Ganga Expressway Toll rates, Ganga Expressway Toll rates released, Ganga Expressway car toll, Ganga Expressway par kitna lgega toll, pm narendra modi
1 / 5

Ganga Expressway Toll rates: गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाएगा. इसके शुरू होने से 12 घंटे का सफर मात्र 6 घंटे में तय होगा. नए जारी टोल रेट्स में गंगा एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए 1.28 रुपये प्रति किलोमीटर टोल तय किया है.

विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस वे पर टोल दरें देखें

गंगा एक्सप्रेस वे पर टोल दरें देखें2 / 5

इस एक्सप्रेसवे पर कुल 14 टोल प्लाजा बनाए जाएंगे. टोल प्लाजा के कंट्रोल रूम में एडवांस कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. दोपहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए 1.28 रुपये प्रति किलोमीटर टोल लगेगा, जबकि चार पहिया हल्के वाहनों कार-जीप के लिए 2.55 रुपये प्रति किलोमीटर टोल टैक्स तय किया गया है. हल्के कर्मशियल वाहनों को 4.05 रुपये प्रति किमी की दर से टोल का भुगतान करना होगा. हेवी व्हीकल्स के लिए टोल शुल्क भी हेवी लगेगा.

विज्ञापन

हेवी व्हीकल्स के लिए टोल शुल्क भी हेवी

हेवी व्हीकल्स के लिए टोल शुल्क भी हेवी3 / 5

गंगा एक्सप्रेस पर बस और ट्रक के लिए 8.20 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से टोल टैक्स का भुगतान करना होगा. भारी निर्माण मशीनरी के लिए टोल शुल्क 12.60 रुपये प्रति किमी लगेगा. ओवरसाइज वाहनों को 16.10 रुपये प्रति किमी के हिसाब से सबसे ज्यादा टोल टैक्स देना होगा. एक्सप्रेसवे पर हर 50 से 55 किलोमीटर पर आधुनिक फूड प्लाजा बनाए गए हैं. ट्रक और बस चालकों के लिए डॉर्मेट्री और पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है.

12 जिलों को जोड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे

12 जिलों को जोड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे4 / 5

बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे देश का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे है. इसकी लंबाई करीब 594 किलोमीटर है. यह 12 जिलों और 519 गांवों को आपस में जोड़ता है. एक्सप्रेसवे से मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, सम्भल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जैसे जिलों को सीधा फायदा मिलेगा. हर जिले के लिए इंटरचेंज बनाए गए हैं, जिससे स्टेट और नेशनल हाईवे से सीधा कनेक्शन मिलेगा. इस एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली से बिहार का सफर आसान होगा.

विज्ञापन

यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे

यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे5 / 5

594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे में तकरीबन 36,402 करोड़ रुपये की लागत आई है. ये यूपी का अब तक का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है. यह एक्सप्रेसवे मेरठ के बिजौली गांव के पास से शुरू होकर प्रयागराज के जुडापुर दांडू गांव तक जाता है. एक्सप्रेसवे पर बैरियरलेस ऑटोमैटिक टोल सिस्टम का ट्रायल भी चल रहा है, इसमें गाड़ियां बिना रुके टोल बूथ से गुजर सकती हैं और टोल अपने आप कट जाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन