सड़कों के डिवाइडर पर क्यों लगाए जाते हैं पौधे? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

आपने अक्सर देखा होगा कि सड़कों के बीच बने रोड डिवाइडर पर पौधे और झाड़ियां लगाई जाती हैं. कई लोगों को लगता है कि इन्हें सिर्फ सजावट के लिए लगाया जाता है, लेकिन असल में इसके पीछे कई वैज्ञानिक और पर्यावरण से जुड़े कारण होते हैं. ये पौधे प्रदूषण कम करने से लेकर सड़क सुरक्षा बढ़ाने तक कई अहम काम करते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर रोड डिवाइडर पर पौधे क्यों लगाए जाते हैं.

Benefits of plants on Divider
1 / 10
Credit: Social Media

Advertisment

रोड डिवाइडर पर क्यों लगाए जाते हैं पौधे?

रोड डिवाइडर पर क्यों लगाए जाते हैं पौधे?2 / 10

सड़क के बीच बने डिवाइडर पर पौधे लगाना आज शहरों की प्लानिंग का अहम हिस्सा बन चुका है. इसका मकसद सिर्फ सुंदरता बढ़ाना नहीं होता, बल्कि पर्यावरण को बेहतर बनाना और सड़क पर सफर करने वालों की सुरक्षा बढ़ाना भी होता है. डिवाइडर पर लगे पौधे हवा को साफ करते हैं, धूल को रोकते हैं और ट्रैफिक के बीच एक प्राकृतिक बैरियर की तरह काम करते हैं.

विज्ञापन

प्रदूषण को कम करने में मददगार

प्रदूषण को कम करने में मददगार3 / 10

शहरों में गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे हवा में कार्बन डाइऑक्साइड और बाकी हानिकारक गैसें बढ़ जाती हैं. रोड डिवाइडर पर लगाए गए पौधे इन गैसों को सोख लेते हैं. पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को अपने अंदर लेकर ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे हवा को साफ रखने में मदद मिलती है और पर्यावरण बेहतर बनता है.

धूल और प्रदूषक कणों को रोकते हैं

धूल और प्रदूषक कणों को रोकते हैं4 / 10

सड़कों पर लगातार चलने वाले वाहनों से धूल और छोटे कण हवा में फैलते रहते हैं. ये कण सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. डिवाइडर पर लगे पौधे और झाड़ियां इन कणों को रोकने का काम करते हैं. इनके पत्तों पर धूल जमा हो जाती है, जिससे आसपास की हवा थोड़ी साफ रहती है और लोगों को सांस लेने में कम परेशानी होती है.

विज्ञापन

ध्वनि प्रदूषण को कम करते हैं

ध्वनि प्रदूषण को कम करते हैं5 / 10

भारी ट्रैफिक वाले इलाकों में हॉर्न और वाहनों की आवाज से ध्वनि प्रदूषण बढ़ जाता है. पौधे एक प्राकृतिक साउंड बैरियर की तरह काम करते हैं. इनके पत्ते और शाखाएं आवाज की तरंगों को कुछ हद तक रोक लेते हैं, जिससे ट्रैफिक का शोर थोड़ा कम महसूस होता है और आसपास के इलाकों में शांति बनी रहती है.

रात में हेडलाइट की चमक से बचाव

रात में हेडलाइट की चमक से बचाव6 / 10

रात के समय सामने से आने वाली गाड़ियों की तेज हेडलाइट ड्राइवरों की आंखों को चुभ सकती है. इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है. रोड डिवाइडर पर लगे पौधे इस तेज रोशनी को कुछ हद तक रोक लेते हैं. इससे सामने से आने वाली रोशनी सीधे आंखों पर नहीं पड़ती और ड्राइवर को सड़क साफ दिखाई देती है.

विज्ञापन

गर्मी को कम करने में मददगार

गर्मी को कम करने में मददगार7 / 10

कंक्रीट और डामर की सड़कें गर्मी को जल्दी सोख लेती हैं, जिससे शहरों में तापमान ज्यादा महसूस होता है. रोड डिवाइडर पर लगे पौधे और हरियाली आसपास के वातावरण को ठंडा रखने में मदद करते हैं. पौधों से होने वाली प्राकृतिक वाष्पीकरण प्रक्रिया (Evaporation) के कारण वातावरण में थोड़ी ठंडक बनी रहती है.

सफर के दौरान मानसिक सुकून देते हैं

सफर के दौरान मानसिक सुकून देते हैं8 / 10

हरियाली और रंग-बिरंगे पौधे देखने से लोगों को मानसिक रूप से अच्छा महसूस होता है. जब सड़क के बीच पौधे और फूल लगे होते हैं तो सफर करते समय आंखों को आराम मिलता है और तनाव कम महसूस होता है. यही वजह है कि कई शहरों में रोड डिवाइडर को आकर्षक पौधों और फूलों से सजाया जाता है.

विज्ञापन

मिट्टी और पानी के संतुलन में मदद

मिट्टी और पानी के संतुलन में मदद9 / 10

डिवाइडर पर लगी मिट्टी बारिश के पानी को जमीन के अंदर जाने में मदद करती है. इससे ग्राउंड वेटर लेवल को बनाए रखने में मदद मिलती है. साथ ही पौधों की जड़ें मिट्टी को मजबूती से पकड़कर रखती हैं, जिससे मिट्टी का कटाव कम होता है और सड़क के आसपास का प्राकृतिक संतुलन बना रहता है.

कौन से पौधे प्रदूषण को कम करते हैं?

कौन से पौधे प्रदूषण को कम करते हैं?10 / 10

सड़कों पर प्रदूषण कम करने के लिए मुख्य रूप से नीम, पीपल, साल, करंज, अर्जुन, सिरिश और बोगनविलिया जैसे पौधे लगाए जाते हैं. ये पौधे धूल, कार्बन मोनोऑक्साइड और बाकी जहरीली गैसों को सोखकर हवा को शुद्ध करते हैं. सदाबहार और घनी पत्तियों वाले पौधे शोर को कम करने और वायु गुणवत्ता सुधारने में सबसे प्रभावी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन