इतने खतरनाक सांपों में सिर्फ कोबरा ही क्यों फैला पाता है फन? चौंकाने वाली है वजह

क्या आप जानते हैं कि हजारों प्रजातियों के बीच केवल कोबरा के पास ही फन फैलाने की अद्भुत शक्ति क्यों है? आइए जानते हैं इसके पीछे छिपे हैरान करने वाले वैज्ञानिक रहस्य.

why only cobra snake flare hood (6)
1 / 6

Advertisment

क्यों डराता है कोबरा?

क्यों डराता है कोबरा?2 / 6

फन फैलाना कोबरा के लिए एक तरह का रक्षा कवच या डिफेंस मैकेनिज्म है जिसका इस्तेमाल वह दुश्मनों को डराने के लिए करता है. इस भयानक रूप को देखकर सामने वाला जीव सहम जाता है और कोबरा को खुद को सुरक्षित रखने का पूरा मौका मिल जाता है.

विज्ञापन

बाकी सांप क्यों नहीं फैलाते फन?

बाकी सांप क्यों नहीं फैलाते फन?3 / 6

दुनिया भर के बाकी सांपों में कोबरा जैसी गर्दन की शारीरिक संरचना नहीं होती है इसलिए वे अपना फन नहीं फैला सकते हैं. आम सांपों का शरीर शुरू से अंत तक एक जैसा लचीला होता है जबकि कोबरा की गर्दन की हड्डियां फन फैलाने के लिए ही विकसित हुई हैं.

कोबरा के गुण

कोबरा के गुण4 / 6

सांपों की हर प्रजाति में खुद को बचाने के अलग-अलग गुण पाए जाते हैं जैसे कोई बहुत तेज रेंगता है तो कोई दूर से जहर फेंकता है. कोबरा इकलौता ऐसा सांप है जो जमीन से ऊपर उठकर फन फैलाता है और अपनी ताकत का प्रदर्शन कर शिकारी को दूर रहने की चेतावनी देता है.

विज्ञापन

फन फैलाने के पीछे क्या है साइंस?

फन फैलाने के पीछे क्या है साइंस?5 / 6

विज्ञान के अनुसार कोबरा न केवल डराने के लिए बल्कि मादा सांप को रिझाने के लिए भी अपना विशाल फन फैलाकर अपनी लंबाई दिखाता है. जानवरों की दुनिया में अक्सर नर जीव खुद को ज्यादा ताकतवर दिखाने के लिए अपने शरीर के अंगों का इस तरह से प्रदर्शन करते हैं.

फन फैलाने में कितनी है मेहनत?

फन फैलाने में कितनी है मेहनत?6 / 6

फन फैलाना कोबरा के लिए कोई आसान काम नहीं है क्योंकि इस प्रक्रिया में उसके शरीर की बहुत ज्यादा ऊर्जा खर्च होती है. यही वजह है कि कोबरा बेवजह फन नहीं फैलाता और केवल तभी ऐसा करता है जब उसे अपनी जान का खतरा हो या कोई बहुत जरूरी काम हो.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन