कहीं राक्षस तो कहीं बच्चों की आत्मा! पाकिस्तान की इस रहस्यमयी जगह को जानकर हलक में आ जाएगी जान
Pakistan Most Terrifying Places: पड़ोसी देश पाकिस्तान की कुछ जगहें अपनी खूबसूरती से ज्यादा अपने डरावने रहस्यों के लिए जानी जाती हैं. यहां की खौफनाक दास्तानें सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं.

क्वेटा के कोह-ए-चिल्टन पहाड़ को लेकर एक बेहद खौफनाक कहानी मशहूर है जहां कहा जाता है कि आज भी 40 बच्चों की रूहें भटकती हैं. इन मासूमों को उनके मां-बाप अकेला छोड़ गए थे और तब से उनकी सिसकियों की आवाजें लोगों को दिन के उजाले में भी खौफ से भर देती हैं.
क्यों डराती है माकली हिल?
2 / 6थट्टा के पास स्थित माकली हिल दुनिया के सबसे बड़े कब्रिस्तानों में गिना जाता है जहां लाखों की तादाद में कब्रें मौजूद हैं. 13वीं शताब्दी से जुड़ी ये जगह इतनी डरावनी है कि यहां कदम रखते ही लोगों को अजीब सी बेचैनी होने लगती है और सन्नाटा चीखता हुआ महसूस होता है.
कहां है जिन्नों का शहर?
3 / 6बलूचिस्तान के शहर-ए-रोगन को जिन्नों और राक्षसों का बसेरा माना जाता है जहां एक खूबसूरत राजकुमारी को कैद करने की पुरानी दास्तान सुनाई जाती है. लोगों का मानना है कि आज भी उन गुफाओं और पहाड़ों में वे राक्षस छिपे हुए हैं जो वहां आने वाले हर इंसान पर हमला करने की ताक में रहते हैं.
महल में कौन करता है पार्टी?
4 / 6कराची का खूबसूरत मोहट्टा पैलेस रात होते ही किसी प्रेतवाधित जगह में बदल जाता है जहां म्यूजियम होने के बावजूद अंदर से इंसानों के शोर की आवाजें आती हैं. स्थानीय लोगों का दावा है कि रात के अंधेरे में वहां रूहें महफिलें सजाती हैं और अचानक बिजली का कम-ज्यादा होना रोंगटे खड़े कर देता है.
क्या है मोहनजोदड़ो का सच?
5 / 6सिंधु घाटी सभ्यता का मशहूर केंद्र मोहनजोदड़ो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ एक डरावना रहस्य भी समेटे हुए है जिसे रिसर्च में परमाणु विस्फोट से नष्ट हुआ माना गया है. यह सोचकर ही डर लगता है कि हजारों साल पहले किसी भयानक हथियार ने एक हंसते-खेलते शहर को मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया था.
कौन है कालाबाग की चुड़ैल?
6 / 6पंजाब के कालाबाग बांध के पास रात के समय एक डरावनी महिला को देखे जाने की चर्चा अक्सर होती रहती है जिसे लोग चुड़ैल कहते हैं. लंबे बाल और डरावनी आंखों वाली यह महिला राहगीरों को घूरकर देखती है और कहा जाता है कि वह वहां आने वाले लोगों का खून चूस लेती है.