पुरानी पेंट की जेब से मिली लॉटरी टिकट, रातोंरात शख्स बना 57 करोड़ का मालिक
एक शख्स की किस्मत ऐसी चमकी कि पुरानी पैंट की जेब में रखी भूली हुई लॉटरी टिकट ने उसे करोड़पति बना दिया. टिकट एक्सपायर होने से कुछ दिन पहले मिली और उसी से 57 करोड़ रुपये का जैकपॉट निकल आया.

पुरानी टिकट ने बदल दी जिंदगी
2 / 7मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यू जर्सी के रहने वाले इस व्यक्ति ने पिछले साल एक पेट्रोल स्टेशन से लॉटरी टिकट खरीदी थी. कुछ समय बाद वह टिकट कहीं रखकर भूल गया और उसे इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि उसके पास जैकपॉट जीतने वाला टिकट मौजूद है.
एक्सपायर होने से पहले मिला टिकट
3 / 7कई महीनों बाद उसे अपनी पुरानी पैंट की जेब में वही टिकट मिली. टिकट की वैधता खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी थे. जब उसने टिकट चेक की तो पता चला कि उसने 5.9 मिलियन डॉलर यानी करीब 57 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीत लिया है.
लॉटरी अधिकारियों की घोषणा से खुला राज
4 / 7पिछले महीने लॉटरी अधिकारियों ने सार्वजनिक तौर पर बताया कि एक बड़ा इनाम अब तक क्लेम नहीं किया गया है और उसकी समय सीमा खत्म होने वाली है. यह सुनकर उस व्यक्ति को शक हुआ क्योंकि टिकट उसी पेट्रोल पंप से खरीदी गई थी जहां वह नियमित रूप से जाता था. जब वह व्यक्ति पेट्रोल पंप पहुंचा और वहां कर्मचारियों से बात की, तो स्टाफ ने बताया कि Pick-6 लॉटरी बहुत कम नियमित ग्राहक खेलते हैं. इसके बाद उसे सलाह दी गई कि वह अपने घर और सामान की अच्छी तरह जांच करे.
अलमारी में रखी पुरानी पैंट में मिली टिकट
5 / 7इसके बाद शख्स ने घर में दराज, अलमारी और स्टोररूम की तलाश शुरू की. उसने अपनी पुरानी पैंटों की जेबें भी चेक कीं. काफी खोजबीन के बाद आखिरकार उसे पिछले मई की मुड़ी हुई Pick-6 टिकट एक पैंट की जेब में मिल गई. ये भी पढ़ें- Oppo Find X9 Ultra भारत में लॉन्च, 5 कैमरा वाले फोन के फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश, जान लें कीमत
आठ दिन पहले क्लेम कर ली करोड़ों की रकम
6 / 7जैसे ही उसने टिकट पर लिखे नंबर मिलाए, उसे पता चला कि वही जैकपॉट विजेता है. इसके बाद वह तुरंत लॉटरी ऑफिस पहुंचा और टिकट की वैधता खत्म होने से सिर्फ आठ दिन पहले अपनी करोड़ों की इनामी राशि क्लेम कर ली. ये भी पढ़ें- बिना रिचार्ज कितने दिन एक्टिव रहता है Jio SIM? TRAI के नियम ने दूर किया कन्फ्यूजन
लोगों को दी गई खास सलाह
7 / 7इस घटना के बाद लॉटरी अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने पुराने टिकट समय-समय पर जरूर चेक करें. अधिकारियों के मुताबिक कई बार लोग टिकट खरीदने के बाद भूल जाते हैं और छोटे-बड़े इनाम बिना क्लेम के पड़े रह जाते हैं. (AI Generated Images)
.png)