बिना रिचार्ज कितने दिन एक्टिव रहता है Jio SIM? TRAI के नियम ने दूर किया कन्फ्यूजन
अगर आपका Jio नंबर लंबे समय से बिना रिचार्ज पड़ा है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बहुत कम लोग जानते हैं कि आखिर कितने दिनों तक बिना रिचार्ज के Jio SIM चालू रहता है और कब कंपनी आपका नंबर किसी दूसरे को दे सकती है. जानिए TRAI के नियम और पूरा सच.

Reliance Jio भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन चुकी है. कंपनी के पास करीब 51 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं. सस्ते रिचार्ज प्लान्स और शानदार ऑफर्स की वजह से जियो आज करोड़ों लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. जियो अपने यूजर्स के लिए अलग-अलग कैटेगरी के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करता है. हालांकि, रिचार्ज प्लान्स महंगे होने के बाद कई लोगों के लिए एक साथ दो मोबाइल नंबर रिचार्ज कराना मुश्किल हो गया है.
सेकेंडरी नंबर का रिचार्ज भूल जाते हैं लोग
2 / 5अक्सर यूजर्स अपने मुख्य नंबर को तो समय पर रिचार्ज करा लेते हैं, लेकिन दूसरे नंबर को लंबे समय तक बिना रिचार्ज के छोड़ देते हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर जियो सिम कितने दिनों तक बिना रिचार्ज के चालू रह सकता है.
TRAI के नियम क्या कहते हैं?
3 / 5टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI के नियमों के अनुसार, अगर किसी सिम पर लंबे समय तक रिचार्ज नहीं कराया जाता तो वह एक तय समय तक ही एक्टिव रहता है. यह नियम सिर्फ जियो ही नहीं बल्कि Airtel, Vi और BSNL जैसे दूसरे नेटवर्क पर भी लागू होता है.
बिना रिचार्ज कितने दिन एक्टिव रहता है Jio SIM?
4 / 5अगर आपका जियो रिचार्ज खत्म हो गया है और आपने नया प्लान नहीं लिया, तब भी आपका नंबर लगभग 90 दिनों तक एक्टिव रह सकता है. हालांकि, इस दौरान इनकमिंग कॉल और SMS कितने समय तक मिलेंगे, इसकी कोई फिक्स लिमिट नहीं है. कुछ यूजर्स को यह सुविधा कई दिनों तक मिलती है, जबकि कुछ मामलों में जल्दी बंद हो सकती है. ये भी पढे़ं- Airtel यूजर्स की मौज! एक रीचार्ज में चलेंगी 2 SIM, साथ मिलेंगे इन OTT के प्राइम बेनिफिट्स
नंबर किसी और को भी मिल सकता है
5 / 5अगर 90 दिनों के बाद भी नंबर पर कोई रिचार्ज नहीं कराया जाता, तो कंपनी उस सिम को बंद कर सकती है. इसके बाद वही मोबाइल नंबर किसी दूसरे ग्राहक को दोबारा अलॉट किया जा सकता है. कई यूजर्स ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया है कि लंबे समय तक रिचार्ज न कराने पर नंबर बंद हो सकता है.



















