देश के किस स्टेट में खाया जाता है सबसे ज्यादा नॉनवेज? नाम जानकर हिल जाएंगे आप
भारत में खान-पान की इतनी विविधता है कि हर राज्य का अपना एक अलग और अनोखा स्वाद है. नेशनल हेल्थ एंड फैमिली सर्वे के मुताबिक देश की एक बड़ी आबादी बड़े चाव से मांसाहारी खाना पसंद करती है.

2 / 6नगालैंड इस लिस्ट में सबसे ऊपर है जहां करीब 99.8% आबादी नॉनवेज खाना पसंद करती है. यहां के खाने में पोर्क और चिकन के साथ स्थानीय जड़ी-बूटियों का खास इस्तेमाल किया जाता है.
3 / 6पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर आता है जहां 99.3% लोग मांसाहारी खाने के दीवाने हैं. यहां मछली के विभिन्न पकवानों के साथ कोशा मांगशो और झींगा करी बहुत लोकप्रिय है.
4 / 6केरल में 99.1% लोग मांसाहारी हैं और यहां का खाना अपने समृद्ध मसालों के लिए जाना जाता है. नारियल के दूध में पकी मछली और तीखा चिकन फ्राई यहां की पहचान है.
5 / 6आंध्र प्रदेश में 98.25% आबादी नॉनवेज खाती है और यहां का खाना काफी मसालेदार होता है. आंध्र स्टाइल चिकन करी और मछली की करी यहां के लोग खूब चाव से खाते हैं.
6 / 6तमिलनाडु में 97.65% लोग मांसाहारी हैं और यहां के खुशबूदार मसाले दुनिया भर में मशहूर हैं. तीखा चिकन चेट्टीनाड और मटन बिरयानी यहां के हर घर की पसंद है.