
1 / 7
हाल ही में जारी एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में दुनिया के उन देशों की सूची सामने आई है, जो सबसे ज्यादा हथियार आयात करते हैं. इस रिपोर्ट के अनुसार भारत अब वैश्विक स्तर पर हथियार खरीदने वाले बड़े देशों में शामिल हो चुका है, आइए जानते हैं भारत किस स्थान पर है और पहले नंबर पर कौन सा देश है?
भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक

2 / 7
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की तरफ से जारी नई रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयात करने वाला देश बन गया है. पहले स्थान पर यूक्रेन है, जिसने रूस के साथ चल रहे युद्ध के कारण बड़ी मात्रा में हथियार खरीदे.
फ्रांस उभरा बड़ा हथियार निर्यातक देश

3 / 7
2020 से 2024 के बीच फ्रांस वैश्विक हथियार बाजार में तेजी से उभराता दिखाई दिया है. इस दौरान फ्रांस ने करीब 65 देशों को हथियारों की आपूर्ति की और दुनिया के प्रमुख हथियार निर्यातक देशों में अपनी मजबूत स्थिति बना ली है.
फ्रांसीसी हथियारों का सबसे बड़ा ग्राहक कौन

4 / 7
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस द्वारा निर्यात किए गए कुल हथियारों में भारत की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही. रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस के कुल हथियार निर्यात का लगभग 28 प्रतिशत भारत ने खरीदा, जबकि कतर दूसरा बड़ा खरीदार रहा.
राफेल जैसे आधुनिक हथियारों की बढ़ी मांग

5 / 7
फ्रांस द्वारा निर्यात किए जाने वाले प्रमुख हथियारों में राफेल लड़ाकू विमान शामिल हैं. इन आधुनिक विमानों की मांग कई देशों में बढ़ी है और भारत भी अपनी वायुसेना को मजबूत करने के लिए इन्हें शामिल कर चुका है.
रूस के हथियार निर्यात में आई बड़ी गिरावट

6 / 7
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि पिछले पांच सालों में रूस के हथियार निर्यात में लगभग 64 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. हालांकि इसके बावजूद भारत रूस का सबसे बड़ा हथियार खरीदार बना हुआ है.
भारत ने कम की रूस पर निर्भरता

7 / 7
पिछले कुछ सालों में भारत ने हथियार खरीद के लिए सिर्फ रूस पर निर्भर रहने की रणनीति बदली है. अब भारत फ्रांस, अमेरिका और इजरायल जैसे देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाकर अपने रक्षा तंत्र को और मजबूत कर रहा है. (Image: Pexels)