Muslim Chaturvedi: कौन होते हैं चतुर्वेदी मुस्लिम, इन्हें भी होता है चारों वेदों का ज्ञान?
यूपी के सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी के मामले में यूपी पुलिस की स्पेशल ब्रांच एसटीएफ ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेद को गिरफ्तार किया है। यह नाम सामने आते ही लोगों में चतुर्वेदी को लेकर चर्चा शुरू हो गई। हिंदूओं में चतुर्वेदी को चारों वेदों का ज्ञाता माना जाता है।

यूपी के सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी के मामले में यूपी पुलिस की स्पेशल ब्रांच एसटीएफ ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेद को गिरफ्तार किया है। यह नाम सामने आते ही लोगों में चतुर्वेदी को लेकर चर्चा शुरू हो गई। हिंदूओं में चतुर्वेदी को चारों वेदों का ज्ञाता माना जाता है। अब ऐसे में चर्चा शुरू हो गई है कि मुस्लिम में भी चतुर्वेदी होते हैं तो क्या इन्हें भी चारों वेदों का ज्ञान होता है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट....
क्या है इतिहास
2 / 4चतुर्वेदी मुस्लिम शब्द की कहानी दिलचस्प है। यह उपनाम उन लोगों के लिए इस्तेमाल होता है जिनके पूर्वज हिंदू ब्राह्मण परिवारों, विशेषकर चतुर्वेदी या चौबे समाज से ताल्लुक रखते थे। मध्यकाल में औरंगजेब के शासनकाल के दौरान, कई ब्राह्मण परिवारों ने इस्लाम स्वीकार कर लिया था, लेकिन अपनी पुरानी पहचान और सामाजिक प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए अपना मूल उपनाम नहीं बदला।
वेदों का होता है ज्ञान?
3 / 4मुस्लिम चतुर्वेदी का मतलब यह नहीं है कि वे चारों वेदों के ज्ञाता होते हैं, लेकिन कुछ विशिष्ट मुस्लिम विद्वानों को उनके असाधारण संस्कृत ज्ञान के कारण चतुर्वेदी की मानद उपाधि दी गई है। हयात उल्ला चतुर्वेदी और मौलाना वहीदुल्लाह अंसारी चतुर्वेदी जैसे विद्वानों ने हिंदू धर्मग्रंथों और चारों वेदों का गहन अध्ययन किया था, जिसके कारण उन्हें यह सम्मान मिला।
चतुर्वेदी कहलाने का अधिकार
4 / 4वेदों के ज्ञान की कसौटी और हकीकत को देखें तो, किसी भी धर्म का व्यक्ति वेदों का अध्ययन कर सकता है, लेकिन चतुर्वेदी कहलाने का अधिकार केवल उसे ही मिलता है जिसने चारों वेदों को आत्मसात किया हो। मुस्लिम समाज में ऐसे गिने-चुने लोग ही हैं जिन्होंने वाकई वेदों का ज्ञान प्राप्त किया है।