LPG, CNG और PNG में क्या है फर्क? जानिए कौन सी गैस किस काम आती है

LPG vs CNG VS LNG And PNG: आपने इन गैसों के बारे में हाल में बहुत चर्चा सुनी होंगी, लेकिन बहुत ही कम लोग इस चारों गैसों के बीच का फर्क जानते हैं. इस स्टोरी में हम आपको यही फर्क समझाएंगे.

Lpg Vs Cng Vs Png Difference
1 / 8

विज्ञापन

क्या तीनों गैस एक ही है?

क्या तीनों गैस एक ही है?2 / 8

अक्सर लोग LPG, CNG और PNG का नाम तो सुनते हैं, लेकिन इनके बीच का अंतर नहीं जानते. अगर आप यह समझते हैं कि तीनों गैस एक ही होती है, तो आप गलत है. तीनों गैसें अलग-अलग काम के लिए बनाई गई हैं और उनकी संरचना, सप्लाई और उपयोग करने का तरीका भी अलग होता है.

विज्ञापन

LPG क्या है?

LPG क्या है?3 / 8

एलपीजी यानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस मुख्य रूप से रसोई में खाना बनाने के लिए उपयोग होती है. यह प्रोपेन और ब्यूटेन गैस का मिश्रण होती है, जिसे दबाव में तरल बनाकर सिलेंडर में भरकर आसानी से सप्लाई किया जाता है.

PNG गैस कौन सी होती है?

PNG गैस कौन सी होती है?4 / 8

पीएनजी यानी पाइप्ड नेचुरल गैस पाइपलाइन भी आम LPG की तरह खाना बनाने के काम में आती है. इस गैस यानी पाइप्ड नेचुरल गैस पाइपलाइन के जरिए सीधे घरों तक पहुंचती है. इसमें सिलेंडर बदलने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि यह मीटर से चलती है और इस्तेमाल के अनुसार बिल आता है, जिससे यह सुविधाजनक विकल्प बन रही है.

विज्ञापन

CNG गैस किस काम आती है?

CNG गैस किस काम आती है?5 / 8

सीएनजी यानी कंप्रेस्ड नेचुरल गैस का उपयोग मुख्य रूप से वाहनों में किया जाता है. यह पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सस्ती होती है और कम प्रदूषण फैलाती है, इसलिए इसे पर्यावरण के लिए बेहतर ईंधन माना जाता है.

LNG क्या है और कहां होता है इसका उपयोग

LNG क्या है और कहां होता है इसका उपयोग6 / 8

एलएनजी यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस को बहुत कम तापमान पर ठंडा करके तरल बनाया जाता है. इसका इस्तेमाल बड़ी इंडस्ट्री और लंबी दूरी तक गैस पहुंचाने के लिए जहाजों के जरिए किया जाता है.

विज्ञापन

सुरक्षा के मामले में इन गैसों में क्या अंतर है

सुरक्षा के मामले में इन गैसों में क्या अंतर है7 / 8

एलपीजी हवा से भारी होती है और रिसाव होने पर नीचे जमा हो सकती है. वहीं सीएनजी और पीएनजी हवा से हल्की होती हैं और लीक होने पर ऊपर फैल जाती हैं, जिससे जोखिम कुछ हद तक कम हो जाता है.

आपके लिए कौन सी गैस बेहतर विकल्प है

आपके लिए कौन सी गैस बेहतर विकल्प है8 / 8

अगर आप घर के लिए गैस देख रहे हैं तो LPG और PNG अच्छे विकल्प हैं. वहीं वाहन के लिए CNG बेहतर है. जरूरत और सुविधा के हिसाब से सही गैस चुनना ज्यादा फायदेमंद और सुरक्षित रहता है. (Image: Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन