कितने रुपये किलो बिकता है इंसानी बाल? देश-दुनिया में अरबों का कारोबार, जानिए 'ब्लैक गोल्ड' की कहानी
बालों के बिजनेस के बारे में आपने कभी न कभी जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं इन इंसानी बालों का बिजनेस करने वाले कितने लाख व करोड़ तक कमा लेते हैं?

आपने कई तरह के बिजनेस के बारे में सुना होगा, जैसे खाने का, कपड़ों का, लेकिन क्या आप जानते हैं दुनियाभर में इंसानी बालों का भी बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है. आइए जानते हैं कितने का बिकता है बाल?
बालों में छुपा करोड़ों का बिजनेस
2 / 8अक्सर लोग बाल कटवाकर उसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन यही बाल कई लोगों के लिए कमाई का जरिया बनते हैं. आज हेयर इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और इसमें काम करने वाले लोग अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.
कैसे बनता है बालों से पैसा?
3 / 8बालों का व्यापार खास तौर पर सैलून, मंदिरों और गांवों से इकट्ठा किए गए बालों से होता है. इन्हें साफ करके और छांटकर अलग-अलग क्वालिटी में बेचा जाता है, जिससे व्यापारी अच्छा मुनाफा कमा लेते हैं.
बालों की कीमत कैसे तय होती है?
4 / 8बालों की कीमत उसकी लंबाई, मजबूती और क्वालिटी पर निर्भर करती है. आमतौर पर 8 से 12 इंच लंबे बालों की कीमत 8 से 10 हजार रुपये प्रति किलो तक मिल सकती है.
हर बाल काम का नहीं होता
5 / 8एक शहर से इकट्ठा किए गए बालों में से ज्यादातर हिस्सा इस्तेमाल लायक नहीं होता. रिपोर्ट बताते हैं कि इन बालों में 95 फीसदी बेकार बाल होता है, इसमें सिर्फ पांच फीसदी काम आते हैं.
कहां होता है बालों का इस्तेमाल
6 / 8लंबे और मजबूत बालों का इस्तेमाल विग, हेयर एक्सटेंशन और जूड़े बनाने में होता है. इसके अलावा कुछ खास बालों से मजबूत रस्सियां भी बनाई जाती हैं, जिनका इस्तेमाल अलग-अलग कामों में किया जाता है.
महिलाओं के बालों की ज्यादा मांग
7 / 8जो बाल लंबे होते हैं, उनकी ज्यादा कीमत मिलती है. अक्सर पुरुषों के बाल लंबे नहीं मिल पाते हैं, इसलिए महिलाओं के बालों की मांग ज्यादा होती है.
भारत से दूसरे देश जाते हैं बाल
8 / 8भारत में बालों का कारोबार करोड़ों रुपये का है और यहां से बाल कई देशों में निर्यात किए जाते हैं. खासकर महिलाओं के, क्योंकि माना जाता है कि भारतीय महिलाओं के बालों में ज्यादा केमिकल नहीं पाया जाता है. यहां से बाल चीन, मलेशिया, थाईलैंड जैसे देशों में जाते हैं. मंदिरों से मिले बाल इस उद्योग का बड़ा हिस्सा बनते हैं, जिससे व्यापार को बढ़ावा मिलता है. अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है. (Image: Pexels)