1 लीटर पेट्रोल पर कितना मुनाफा कमाती है सरकार? जवाब कर देगा हैरान

इस समय दुनियाभर में दो चीजों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, पहला ईरान युद्ध और दूसरा तेल! तेल सभी देशों के लिए जरूरी है, लेकिन जारी जंग के कारण कई देशों में इसकी कमी का खतरा मंडरा रहा है और कीमतों में उछाल भी देखने को मिल रहा है. ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि एक लीटर पेट्रोल में भारत की सरकार कितना कमाती है?

Petrol Price Breakup India
1 / 8

विज्ञापन

कच्चे तेल से बनती है कई चीजें

कच्चे तेल से बनती है कई चीजें2 / 8

अगर आप यह सोचते हैं कि कच्चे तेल से सिर्फ पेट्रोल और डीजल बनता हैं, तो आप गलत है. आपको जानकर हैरानी होगी कि कच्चे तेल से पेट्रोल, डीजल के साथ-साथ केरोसिन, एलपीजी (रसोई गैस), और जेट ईंधन, प्लास्टिक, लुब्रिकेटिंग ऑयल (मशीनी तेल), ग्रीस, मोमबत्ती (पैराफिन वैक्स), कोलतार (डामर), और पेट्रोकेमिकल उत्पाद भी बनते हैं.

विज्ञापन

भारत में बढ़ा पेट्रोल का रेट

भारत में बढ़ा पेट्रोल का रेट3 / 8

दुनियाभर में तेल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है, इन देशों में भारत भी शामिल है. भारत की तेल कंपनियों ने 20 मार्च से प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये से 2.35 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया है, हालांकि, रेगुलर पेट्रोल की कीमत अभी पहले जितनी ही है.

केंद्र और राज्य सरकार का कितना होता है पेट्रोल में हिस्सा

केंद्र और राज्य सरकार का कितना होता है पेट्रोल में हिस्सा4 / 8

पेट्रोल की कीमत का लगभग 40 से 50 प्रतिशत हिस्सा केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स से बनता है, यानी की जिस राज्य में पेट्रोल की कीमत 95 रुपये प्रति लीटर है, उसका बड़ा हिस्सा सरकारी राजस्व में जाता है.

विज्ञापन

केंद्र सरकार कितना लगाती है टैक्स?

केंद्र सरकार कितना लगाती है टैक्स?5 / 8

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार करीब 19.90 रुपये प्रति लीटर की एक्साइज ड्यूटी लगाती है.

राज्य सरकार कितना उठाती मुनाफा?

राज्य सरकार कितना उठाती मुनाफा?6 / 8

वहीं, राज्य सरकार VAT के रूप में अपना अलग टैक्स जोड़ती है. राज्य सरकार कितना VAT लगाएगी यह उनपर निर्भर करता है और हर राज्य में यह कीमत अलग-अलग होती है. यानी कि कहीं राज्य सरकार 15 रुपये प्रति लीटर ले रही है, तो कहीं यह कीमत कम भी हो सकती है या फिर इससे भी ज्यादा हो सकती है.

विज्ञापन

दोनों टैक्स को मिला कर देना होता आपको पैसा

दोनों टैक्स को मिला कर देना होता आपको पैसा7 / 8

इससे आप समझ सकते हैं कि जब आप एक लीटर पेट्रोल जिसकी कीमत 97 रुपये प्रति लीटर है, अपने वाहन में भरवाते हैं, तो आप पेट्रोल की असल कीमत के साथ-साथ केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों के तय टैक्स तीनों मिला कर भुगतान करते हैं.

पेट्रोल पंप के मालिक प्रति लीटर कितना कमाते हैं?

पेट्रोल पंप के मालिक प्रति लीटर कितना कमाते हैं?8 / 8

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेट्रोल पंप मालिक प्रति लीटर 3.14 से 4.43 रुपये तक का कमीशन कमाते हैं. इसके अलावा डीजल व अन्य ईंधनों के रेट भी इसी तरह तय होते हैं. (Image: Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन