The Last Road on Earth: क्या वाकई इस सड़क के बाद दुनिया खत्म हो जाती है? हैरान कर देगी यहां की सच्चाई

दुनिया में एक से बढ़कर एक सड़कें हैं, जिनके बारे में आपने कई बाते सुनी होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया की आखिरी सड़क कहां है? जिसे लेकर कहा जाता है कि दुनिया इसके आगे खत्म हो जाती है. आइए जानते हैं इस सड़क के बारे में.

Last Road On Earth
1 / 7

विज्ञापन

दुनिया के आखिरी छोर की दिलचस्प कहानी

दुनिया के आखिरी छोर की दिलचस्प कहानी2 / 7

दुनिया में कई रहस्यमयी और खतरनाक सड़कें हैं, लेकिन एक सड़क ऐसी भी है जिसे 'दुनिया की आखिरी सड़क' कहा जाता है. इस सड़क पर यात्रा करना बेहद ही खतरनाक है और यहां का नजारा कैसा है आइए जानते हैं इस स्टोरी में.

विज्ञापन

कहां है दुनिया की आखिरी सड़क

कहां है दुनिया की आखिरी सड़क3 / 7

यह रहस्यमयी सड़क यूरोप के देश नॉर्वे में मौजूद है, जिसका नाम ई-69 (Highway E-69) है. इसी हाइवे को लेकर माना जाता है कि यह दुनिया की आखिरी सड़क है. बता दें कि यह रास्ता उत्तरी ध्रुव के बेहद करीब पहुंचता है और आगे सिर्फ बर्फीले ग्लेशियर और विशाल समुद्र दिखाई देते हैं. आगे रास्ता न होने के कारण कई लोग इसे दुनिया का एंड कहते हैं.

कितने किलोमीटर लंबा है यह खास हाइवे

कितने किलोमीटर लंबा है यह खास हाइवे4 / 7

ई-69 हाइवे करीब 14 किलोमीटर लंबा है और यह नॉर्वे के उत्तरी हिस्से को पृथ्वी के आखिरी छोर जैसे इलाके से जोड़ता है. इस रास्ते के आगे कोई स्थायी सड़क नहीं मिलती.

विज्ञापन

यहां अकेले यात्रा करना हो सकता है खतरनाक

यहां अकेले यात्रा करना हो सकता है खतरनाक5 / 7

इस हाइवे के कई हिस्सों में अकेले गाड़ी चलाना या पैदल जाना सुरक्षित नहीं माना जाता. चारों तरफ बर्फ जमी होने के कारण रास्ता भटकने का खतरा बना रहता है और फंसने पर वापस आना भी काफी हद तक मुश्किल माना जाता है.

मौसम की स्थिति कैसी है यहां

मौसम की स्थिति कैसी है यहां6 / 7

उत्तरी ध्रुव के पास होने के कारण यहां का मौसम बेहद अलग है. सर्दियों में कई महीनों तक सूरज नहीं निकलता, जबकि गर्मियों में लंबे समय तक सूरज डूबता ही नहीं.

विज्ञापन

बस इस एक कारण दुनिया के कोने-कोने से आते हैं लोग

बस इस एक कारण दुनिया के कोने-कोने से आते हैं लोग7 / 7

आज यह जगह पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बन चुकी है. यहां रात के समय आसमान में दिखने वाली रंगीन रोशनी, जिसे ऑरोरा या पोलर लाइट्स कहा जाता है, बेहद खूबसूरत नजारा पेश करती है. इसे सामने से देखने और तस्वीरें निकालने के लिए पर्यटर कोने-कोने से आते हैं. (IMAGE: PEXELS)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन