कच्चे तेल से कौन-कौन सी चीजें बनती हैं? जवाब जानकर आपके होश उड़ जाएंगे!

कच्चा तेल, जिसे क्रूड ऑयल कहा जाता है, जमीन के नीचे मिलने वाला एक प्राकृतिक तरल पदार्थ है. यह देखने में काला और गाढ़ा होता है, लेकिन इससे रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली कई जरूरी चीजें तैयार की जाती हैं, जिसके बारे में अक्सर लोग नहीं जानते हैं. आइए आपको इस स्टोरी में बताते हैं कि क्रूड ऑयल से कौन-कौन सी चीजें बनती हैं?

Kacche Tel Se Kaun Kaun Si Cheezein Banti Hain
1 / 8

विज्ञापन

रिफाइनरी में शुरू होती है असली प्रक्रिया

रिफाइनरी में शुरू होती है असली प्रक्रिया2 / 8

जमीन से निकालने के बाद कच्चे तेल को रिफाइनरी में भेजा जाता है. यहां इसे खास मशीनों की मदद से साफ किया जाता है और फिर बहुत ज्यादा तापमान (315°C and 400°C) पर गर्म किया जाता है, ताकि इसके अलग-अलग हिस्सों को अलग किया जा सके.

विज्ञापन

डिस्टिलेशन टावर में होता है तेल का बंटवारा

डिस्टिलेशन टावर में होता है तेल का बंटवारा3 / 8

गर्म किए गए कच्चे तेल को एक लंबे टावर में डाला जाता है जिसे डिस्टिलेशन कॉलम कहा जाता है. यहां तापमान के हिसाब से तेल के अलग-अलग हिस्से ऊपर से नीचे तक अलग हो जाते हैं.

सबसे ऊपर से निकलती हैं हल्की गैसें

सबसे ऊपर से निकलती हैं हल्की गैसें4 / 8

इस टावर के ऊपरी हिस्से से बहुत हल्की गैसें निकलती हैं. इन गैसों को प्रोसेस करने के बाद एलपीजी गैस बनाई जाती है, जिसका इस्तेमाल घरों में खाना बनाने और कई उद्योगों में ईंधन के रूप में होता है.

विज्ञापन

पेट्रोल और नाफ्था का भी होता है उत्पादन

पेट्रोल और नाफ्था का भी होता है उत्पादन5 / 8

गैसों के नीचे वाले हिस्से से पेट्रोल और नाफ्था जैसे पदार्थ मिलते हैं. पेट्रोल वाहनों में ईंधन के रूप में काम आता है, जबकि नाफ्था से प्लास्टिक, सिंथेटिक फाइबर, पेंट और केमिकल उद्योगों के कई उत्पाद बनाए जाते हैं.

मिट्टी का तेल और विमान ईंधन भी यहीं से मिलता है

मिट्टी का तेल और विमान ईंधन भी यहीं से मिलता है6 / 8

रिफाइनिंग प्रक्रिया में आगे चलकर केरोसीन यानी मिट्टी का तेल और एविएशन फ्यूल भी निकलता है. केरोसीन का उपयोग कुछ घरों में और अन्य जगहों पर होता है, जबकि एविएशन फ्यूल हवाई जहाज उड़ाने में काम आता है.

विज्ञापन

डीजल और लुब्रिकेंट से चलती हैं भारी मशीनें

डीजल और लुब्रिकेंट से चलती हैं भारी मशीनें7 / 8

इसके बाद डीजल और लुब्रिकेंट ऑयल जैसे भारी पदार्थ निकलते हैं. डीजल का उपयोग ट्रक, बस और ट्रैक्टर जैसे बड़े वाहनों में होता है, जबकि लुब्रिकेंट मशीनों को घिसने से बचाकर उन्हें बेहतर तरीके से चलाने में मदद करते हैं.

सबसे नीचे बचता है डामर

सबसे नीचे बचता है डामर8 / 8

डिस्टिलेशन प्रक्रिया के आखिर में सबसे भारी पदार्थ डामर बचता है. इसी डामर का इस्तेमाल सड़कों के निर्माण में किया जाता है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कच्चा तेल सिर्फ पेट्रोल या डीजल नहीं बल्कि कई चीजों को बनाने में काम आता है. (Image: Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन