ATM में कितना रखा जाता है कैश? जानिए एक मशीन में कितने लाख रुपये तक भरा जा सकता है

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि ATM मशीन जिसमें पैसे होते हैं, वह एक बार में कितने रुपये अपने अंदर रख सकती है? आखिर एक एटीएम मशीन में कितने रुपये होते हैं, आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब.

ATM Me Kitna Cash Hota Hai
1 / 7

विज्ञापन

ATM मशीन कैसे काम करती है

ATM मशीन कैसे काम करती है2 / 7

आज लगभग हर शहर और गांव में ATM मशीन मौजूद है, जिससे लोग आसानी से नकद पैसा निकाल सकते हैं. यह मशीन दिखने में सरल होती है, लेकिन इसके पीछे बैंकिंग सिस्टम और सुरक्षा के कई नियम काम करते हैं.

विज्ञापन

कैश रखने के लिए होते हैं खास कैसेट

कैश रखने के लिए होते हैं खास कैसेट3 / 7

ATM के अंदर नकद पैसे को रखने के लिए अलग-अलग कैश कैसेट लगाए जाते हैं. आमतौर पर किसी ATM में तीन या चार कैसेट होते हैं, जिनमें अलग-अलग मूल्य के नोट सुरक्षित तरीके से रखे जाते हैं, इन्हीं कैसेट में रखे नोट आपको बाद में मिलते हैं.

एक कैसेट में कितने नोट रखे जाते हैं

एक कैसेट में कितने नोट रखे जाते हैं4 / 7

ATM के मॉडल और वहां की मांग के आधार पर हर कैसेट में करीब 2200 से 2500 नोट तक रखे जा सकते हैं. बैंक मशीन की क्षमता और सुरक्षा को ध्यान में रखकर इन कैसेट को भरा जाता है.

विज्ञापन

एक ATM में कुल कितने नोट आ सकते हैं

एक ATM में कुल कितने नोट आ सकते हैं5 / 7

अगर किसी ATM की सभी कैसेट पूरी तरह भरी हों, तो उसमें लगभग 8000 से 10000 नोट तक रखे जा सकते हैं. हालांकि, यह संख्या मशीन के प्रकार और बैंक की नीति पर निर्भर करती है.

अगर सिर्फ ₹500 के नोट हों तो कितनी रखे जाएंगे ATM में

अगर सिर्फ ₹500 के नोट हों तो कितनी रखे जाएंगे ATM में6 / 7

मान लीजिए कि सभी कैसेट में सिर्फ ₹500 के नोट ही डाले जाएं, तो ATM में कुल रकम करीब 40 से 50 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. लेकिन बैंक आमतौर पर ऐसा नहीं करती है.

विज्ञापन

लोकेशन और नियम के अनुसार कैश लोडिंग

लोकेशन और नियम के अनुसार कैश लोडिंग7 / 7

भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और रेलवे स्टेशन के पास लगे ATM में ज्यादा कैश भरा जाता है. इतना ही नहीं, आपको शायद मालूम न हो, लेकिन RBI के नियम के अनुसार, अगर कोई ATM 10 घंटे से ज्यादा कैशलेस रहा, तो बैंक पर प्रति ATM ₹10,000 जुर्माना लग सकता है. (Image: Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन