'यू इंडियन, गेट लॉस्ट...', वियतनाम में कुछ भारतीय टूरिस्ट के साथ क्यों हो रही है बदसलूकी?

पिछले कुछ सालों में वियतनाम भारतीय पर्यटकों के लिए पसंदीदा ट्रैवल डेस्टिनेशन बन गया है. कम बजट में खूबसूरत बीच, शानदार खाना और बेहतरीन कल्चर की वजह से हजारों भारतीय हर साल यहां घूमने जाते हैं. लेकिन हाल ही में कुछ भारतीय यात्रियों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है कि वहां के कुछ स्थानीय लोगों ने उनके साथ रूखा व्यव्हार किया. आखिर इसके पीछे क्या वजहें हो सकती हैं? जानिए पूरी कहानी.

Indians in vietnam
1 / 7
Credit: AI

विज्ञापन

कुछ भारतीय पर्यटकों ने शेयर किए खराब अनुभव

कुछ भारतीय पर्यटकों ने शेयर किए खराब अनुभव2 / 7

बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक हर साल वियतनाम के शहरों जैसे हनोई, हो ची मिन्ह सिटी और दा नांग घूमने जाते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ट्रैवल फोरम पर कुछ भारतीय यात्रियों ने अपने अनुभव शेयर किए हैं. उनका कहना है कि उन्हें वियतनाम के कुछ इलाकों में स्थानीय लोगों से रूखा व्यवहार झेलना पड़ा. कुछ यात्रियों ने बताया कि दुकानदारों या स्थानीय लोगों ने उनसे बात करने से भी मना कर दिया.

विज्ञापन

'यू इंडियन, गेट लॉस्ट' जैसी टिप्पणियों का दावा

'यू इंडियन, गेट लॉस्ट' जैसी टिप्पणियों का दावा3 / 7

कुछ यात्रियों ने दावा किया कि जब स्थानीय लोगों को पता चला कि वे भारत से हैं, तो उन्होंने नेगेटिव रिएक्शन दिया. एक ट्रैवलर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक व्यक्ति ने उनसे कहा, 'You Indian, Get Lost'. हालांकि ऐसे अनुभव हर किसी के साथ नहीं होते, लेकिन इन घटनाओं ने चर्चा जरूर छेड़ दी है.

सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस

सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस4 / 7

इन घटनाओं के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर बहस शुरू हो गई. कुछ लोगों का कहना है कि ये सिर्फ पर्सनल अनुभव हो सकता है, जबकि कुछ का मानना है कि विदेशों में भारतीय पर्यटकों की छवि को लेकर भी चर्चा की जरूरत है.

विज्ञापन

कुछ पर्यटकों के व्यवहार को बताया वजह

कुछ पर्यटकों के व्यवहार को बताया वजह5 / 7

कई ट्रैवलर्स और एक्सपर्ट्स का कहना है कि विदेशों में कुछ पर्यटकों का अनुशासनहीन व्यवहार भी ऐसी इमेज बनाने का कारण बन सकता है. जैसे कि सार्वजनिक जगहों पर शोर करना, नियमों का पालन ना करना या लाइन तोड़ना जैसी चीजें स्थानीय लोगों को परेशान कर सकती हैं.

संस्कृति और नियमों का सम्मान जरूरी

संस्कृति और नियमों का सम्मान जरूरी6 / 7

किसी भी देश में यात्रा करते समय वहां की संस्कृति, परंपराओं और नियमों का सम्मान करना बहुत जरूरी होता है. अगर पर्यटक स्थानीय नियमों का पालन करते हैं और विनम्र व्यवहार करते हैं, तो उनका अनुभव भी बेहतर होता है और स्थानीय लोगों के साथ संबंध भी अच्छे रहते हैं.

विज्ञापन

हर भारतीय पर्यटक का अनुभव ऐसा नहीं

हर भारतीय पर्यटक का अनुभव ऐसा नहीं7 / 7

ये भी सच है कि वियतनाम जाने वाले सभी भारतीयों को ऐसा अनुभव नहीं होता. कई यात्रियों ने बताया कि वहां के लोग बेहद मददगार और दोस्ताना हैं. इसलिए कुछ खराब अनुभव पूरे देश की इमेज नहीं बिगाड़ सकते. ट्रैवल एक्सपर्ट्स मानते हैं कि विदेश यात्रा के दौरान आपसी सम्मान और समझ बहुत महत्वपूर्ण है. अगर पर्यटक स्थानीय संस्कृति का सम्मान करें और स्थानीय लोग भी मेहमानों के साथ अच्छा व्यवहार करें, तो यात्रा का अनुभव सभी के लिए सुखद बन सकता है. (All Photos Credit: Social Media)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन