सिर्फ 10 हजार में घूम आएं दिल्ली के पास ये 5 खूबसूरत जगहें, वीकेंड ट्रिप के लिए परफेक्ट

विकेंड की शॉर्ट ट्रिप न सिर्फ दिमाग को शांत करती है, बल्कि मूड को भी फ्रेश करने में मदद करती है, जिसकी मदद से काम करने में भी मजा आता है. लेकिन अक्सर लोग अपने विकेंड की छुट्टियों में कहां जाए, इसको लेकर सही जगह प्लान नहीं कर पाते हैं और आखिर में प्लान कैंसिल हो जाता है. ऐसे में हम आपको दिल्ली के पास मौजूद 5 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप कम बजट में यादगार ट्रिप का मजा उठा सकते हैं.

Weekend Trips Near Delhi
1 / 8

विज्ञापन

कम बजट में छोटी ट्रिप का बढ़ता ट्रेंड

कम बजट में छोटी ट्रिप का बढ़ता ट्रेंड2 / 8

आजकल की व्यस्त जिंदगी में लोग तनाव से राहत पाने के लिए छोटी ट्रिप का प्लान बना रहे हैं. हर कोई चाहता है कि कम समय और कम खर्च में कहीं घूमकर मन को ताजा किया जाए, ताकि एक नई एनर्जी के साथ काम में लौटा जाए.

विज्ञापन

बजट की चिंता में न टालें घूमने का प्लान

बजट की चिंता में न टालें घूमने का प्लान3 / 8

अक्सर लोग यह सोचकर अपना ट्रिप प्लान टाल देते हैं कि घूमने में ज्यादा पैसे खर्च हो जाएंगे. लेकिन सही प्लानिंग और सही जगह का चुनाव करने से आप कम बजट में भी शानदार यात्रा का आनंद ले सकते हैं. इसलिए हम आपको इस स्टोरी में कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो आपकी ट्रिप के लिए बेस्ट होंगी.

जयपुर

जयपुर4 / 8

राजस्थान की राजधानी जयपुर अपनी ऐतिहासिक इमारतों और खूबसूरत महलों के लिए दुनियाभर में मशहूर है. यहां आपको कम कीमत में अच्छे होटल मिल जाते हैं और आमेर किला, हवा महल जैसे पर्यटन स्थल कम खर्च में घूमे जा सकते हैं. यहां खानपान से लेकर लोकल ट्रैवल करना बहुत सस्ता है.

विज्ञापन

ऋषिकेश

ऋषिकेश5 / 8

अगर आप प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताना चाहते हैं या एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं तो ऋषिकेश अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां रिवर राफ्टिंग, कैंपिंग और गंगा किनारे समय बिताना यादगार अनुभव देता है. यहां के लिए रोजाना दिल्ली से बस निकलती है, जो कम खर्च में ऋषिकेश पहुंचाती है.

शिमला

शिमला6 / 8

हिमाचल प्रदेश का शिमला हमेशा से पर्यटकों की पसंदीदा जगह रहा है. यहां का मॉल रोड, जाखू मंदिर और आसपास की खूबसूरत जगहें कम बजट में देखी जा सकती हैं और यहां का मौसम भी काफी सुहावना रहता है, जो हर किसी को पसंद आता है.

विज्ञापन

मसूरी

मसूरी7 / 8

मसूरी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जानी जाती है. यहां का केम्पटी फॉल्स, लाल टिब्बा और मॉल रोड पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं और यहां कम खर्च में अच्छा खाना और ठहरने की सुविधा मिल जाती है.

मनाली

मनाली8 / 8

मनाली भले ही थोड़ा दूर हो, लेकिन अगर आप पहले से बुकिंग कर लें और शेयर कैब का इस्तेमाल करें तो यात्रा सस्ती हो सकती है. यहां की सोलंग वैली और ओल्ड मनाली घूमने का अलग ही मजा देती हैं, यहां का ट्रिप प्लान करना पैसा वसूल है. (Image: Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन