गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को दिखाएं भारत का इतिहास, इन जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

बच्चों के स्कूलों में जल्द ही गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं और गर्मियों की छुट्टियों का इंतजार न सिर्फ बच्चों को बल्कि पेरेंट्स को भी रहता है. इस दौरान पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान जरूर बनाते हैं. किसी को हिल स्टेशन पर जाना पसंद होता है, तो कोई समुद्र किनारे फैमिली संग क्वालिटी टाइम बिताना चाहता है. लेकिन इस बार गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को उन ऐतिहासिक जगहों पर लेकर जाएं, जहां भारत के इतिहास की झलक देखने को मिले. इससे उन्हें कुछ नया सीखने और जानने का मौका भी मिलेगा. ऐतिहासिक स्थल सिर्फ पत्थरों से बनी इमारतें नहीं होते, बल्कि ये हमारे देश की संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली अतीत की जीवंत कहानियां अपने अंदर समेटे हुए हैं. जब बच्चे इन जगहों को अपनी आंखों से देखेंगे, तो इतिहास उनके लिए किताबों के पन्नों तक सीमित नहीं रह जाता, बल्कि एक दिलचस्प अनुभव बन जाता है. पुराने किले, भव्य महल, प्राचीन मंदिर और स्मारक, हर जगह एक कहानी कहती है, जो बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ाती है और उन्हें अपने देश के बारे में जानने के लिए प्रेरित करती है. ऐसे में आइए जानते हैं इस गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के साथ कहां-कहां घूमने जा सकते हैं.

7-historic-places-to-explore-with-children
1 / 6

विज्ञापन

हम्पी

हम्पी2 / 6

कर्नाटक में स्थित हम्पी एक ऐसा ऐतिहासिक स्थल है, जिसे UNESCO विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है. यह जगह कभी शक्तिशाली विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी और आज इसके खंडहर उस समय की भव्यता और समृद्धि की कहानी सुनाते हैं. यहां के बड़े-बड़े पत्थरों से बने मंदिर, पुराने बाजार और खंडहर आपको ऐसा महसूस कराते हैं, जैसे समय यहीं थम सा गया हो. घूमते हुए आप उस दौर की कल्पना कर सकते हैं. विजयनगर साम्राज्य के समय में बना विरुपाक्ष मंदिर आज भी सक्रिय मंदिर है. वहीं, विट्ठल मंदिर, जहां पर पत्थर का रथ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. यहां पर शाही महल, कलम महल, हाथी अस्तबल और विशाल राजसी परिसर उस समय की शानदार वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है. इन गर्मियों की छुट्टी में आप भी अपने बच्चों के साथ हम्पी घुमने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

मदुरै- प्राचीन मंदिरों का है शहर

मदुरै- प्राचीन मंदिरों का है शहर3 / 6

अगर आप भी इतिहास, आस्था और संस्कृति का अनोखा संगम अपने बच्चों को दिखाना चाहते हैं तो आप मदुरै जाने का प्लान बना सकते हैं. यहां आपको भारत की प्राचीन परंपराओं को करीब से महसूस करने का मौका मिलेगा. तमिलनाडु में स्थित मदुरै एक बेहद प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है जो अपनी समृद्ध संस्कृति और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है. यह शहर खासतौर पर मीनाक्षी अम्मन मंदिर के लिए मशहूर है, जो द्रविड़ शैली की वास्तुकला का अद्भुत नमूना माना जाता है. इस मंदिर में रंग बिरंगी मूर्तियों से सजे हुए बड़े बड़े प्रवेश द्वार लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं.

खजुराहो

खजुराहो4 / 6

अगर आप अपने बच्चों को ऐसी जगह पर लेकर जाना चाहते हैं जहां वे इतिहास के साथ कला और संस्कृति को करीब से समझ सकें तो आप खजुराहो जा सकते हैं. मध्य प्रदेश में स्थित खजुराहो अपने बेहद खूबसूरत और बारीक नक्काशी वाले मंदिरों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. इन मंदिरों का निर्माण चंदेल वंश द्वारा कराया गया था और इन्हें UNESCO विश्व धरोहर का दर्जा भी प्राप्त है.

विज्ञापन

औरंगाबाद (अजंता और एलोरा की ऐतिहासिक दुनिया का प्रवेश द्वार)

औरंगाबाद (अजंता और एलोरा की ऐतिहासिक दुनिया का प्रवेश द्वार)5 / 6

महाराष्ट्र में स्थित औरंगाबाद अपने आस-पास मौजूद गुफाओं के कारण खास पहचान रखता है, जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. यह शहर अजंता केव्स और एलोरा केव्स के बेहद करीब है, जिन्हें यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा मिला हुआ है. इन गुफाओं को पहाड़ों को काटकर बनाया गया है. यहां बौद्ध, हिंदू और जैन धर्म से जुड़ी कला और संस्कृति का अनोखा संगम में देखने को मिलता है. अजंता की गुफाएं अपनी खूबसूरत पेटिंग्स और भित्ति चित्रों के लिए जानी जाती हैं, जो भगवान बुद्ध के जीवन और उस समय की कहानियों को जीवंत रूप से दिखाते हैं.

वाराणसी (आध्यात्मिक नगरी)

वाराणसी (आध्यात्मिक नगरी)6 / 6

वाराणसी दुनिया के सबसे प्राचीन जीवित शहरों में से एक माना जाता है. पवित्र गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर हजारों सालों से संस्कृति और आस्था का केंद्र रहा है. यहां के घाट, मंदिर और संकरी गलियां भारत की गहरी आध्यात्मिक जड़ों को दर्शाती हैं. यहां पर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग है. वाराणसी में आप घाटों का भी आनंद ले सकते हैं. वहीं, शाम के समय यहां पर गंगा आरती होती है जिसका माहौल हर किसी को भावविभोर कर देता है. गर्मियों की छुट्टियों में आप बच्चों को इस आध्यात्मिक शहर में भी घुमाने के लिए ले जा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन