Snowfall Photos: घर बैठे लें पहाड़ों की बर्फबारी का नजारा, देखें ताजा तस्वीरें
Snowfall Photos: उत्तराखंड के औली में बर्फबारी के बाद से ही पूरी वैली का नजारा बदल गया है। स्नोफॉल के बाद से सड़कों पर भी बर्फ की मोटी-मोटी परत जम गई है। औली एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है, खासतौर पर उत्तर भारत के लोग नए साल के मौके पर भारी मात्रा में यहां घूमने जाते हैं। औली जोशीमठ के रास्ते पहुंचा जाता है। बर्फबारी से सड़कों में फिसलन हो रही है। यहां लोग विंटर स्पोर्ट्स के लिए भारी मात्रा में पहुंचते हैं। केदारनाथ और बद्रीनाथ में भी बर्फबारी से नजारे देखने लायक हैं।

2 / 8उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित औली एक प्रसिद्ध पर्वतीय टूरिस्ट प्लेस है, जो अपनी खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। (Photo Credit-@ETVUttarakhand)
3 / 8पिछले 48 घंटों से यहां पड़ रही तेज बर्फबारी ने पूरे इलाके को बर्फ की सफेद चादर से ढक दिया, जिससे वहां का दृश्य और भी आकर्षक हो गया। (Photo Credit-@ETVUttarakhand)
4 / 8बर्फबारी के बाद से ही बड़ी संख्या में पर्यटक यहां का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि, इससे यातायात भी काफी प्रभावित भी हुआ है। (Photo Credit-@ETVUttarakhand)
5 / 8औली स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसे खेलों के लिए मशहूर है। यहां ऐसे कई पॉइंट्स हैं, जहां टूरिस्ट इन एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं। (Photo Credit-@ETVUttarakhand)
6 / 8बर्फबारी के चलते औली के तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया है। बर्फ से ढकी हुई पहाड़ियां, देवदार के पेड़ और साफ आसमान मिलकर एक मनमोहक दृश्य बना रहे हैं। (Photo Credit-@ANI)
7 / 8बर्फबारी के कारण स्थानीय निवासियों के दैनिक जीवन पर भी असर पड़ता है, होटल मालिकों को भी खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। (Photo Credit-@DDUttarakhand)
8 / 8केदारनाथ और बद्रीनाथ में भी बर्फबारी के बाद से माहौल काफी बदल गया है। मंदिर की चोटी पर बर्फ की परत चढ़ी हुई है। (Photo Credit-@DDUttarakhand)