भारत की साइलेंट सिटी, जहां नहीं सुनाई देता हॉर्न, नहीं दिखता कचरा! गर्मियों में सुकून की सबसे खास मंजिल

अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां शांति, साफ हवा और सुकून मिले, तो मिजोरम की राजधानी आइजोल आपके लिए शानदार जगह हो सकती है. यह शहर अपनी साफ-सफाई और शांत माहौल के लिए खास पहचान रखता है, हम आपको इस शहर के बारे में ऐसी बाते बताएंगे, जिसे जानने के बाद आपका यहां जाने का मन करने लगेगा.

Aizawl Kaise Pahuche
1 / 7

विज्ञापन

सफाई और अनुशासन की अनोखी मिसाल

सफाई और अनुशासन की अनोखी मिसाल2 / 7

आइजोल की सबसे बड़ी खासियत यहां की बेहतरीन साफ-सफाई है. यहां सड़कों पर कचरा नजर नहीं फैंका जाता है, क्योंकि लोग अपने शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी खुद निभाते हैं. बच्चे भी बचपन से स्वच्छता का महत्व सिखाया जाता है.

विज्ञापन

बिना हॉर्न का ट्रैफिक सिस्टम

बिना हॉर्न का ट्रैफिक सिस्टम3 / 7

इस शहर को साइलेंट सिटी इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां ट्रैफिक के दौरान लोग बिना जरूरत हॉर्न नहीं बजाते. जाम लगने पर भी लोग सब्र रखते हैं और ट्रैफिक नियमों का पूरी ईमानदारी से पालन करते हैं.

ईमानदारी की मिसाल है यहां की मार्केट

ईमानदारी की मिसाल है यहां की मार्केट4 / 7

आइजोल में कुछ ऐसे बाजार भी हैं जहां दुकानदार हर समय मौजूद नहीं रहते. लोग जरूरत का सामान लेते हैं और उसके पैसे खुद ही तय जगह पर रख देते हैं.

विज्ञापन

अन्य शहरों से अलग है यहां का रूटीन

अन्य शहरों से अलग है यहां का रूटीन5 / 7

आइजोल की लाइफस्टाइल काफी व्यवस्थित है. यहां रात करीब 9 बजे तक ज्यादातर दुकानें बंद हो जाती हैं और लोग आराम करने लगते हैं. रविवार को पूरा शहर लगभग बंद रहता है और लोग परिवार के साथ समय बिताते हैं.

घूमने के लिए शानदार पर्यटन स्थल

घूमने के लिए शानदार पर्यटन स्थल6 / 7

यह शहर पहाड़ों के बीच बसा है, इसलिए यहां का नजारा बहुत खूबसूरत लगता है. यहां आप सोलोमन टेम्पल, मिजोरम स्टेट म्यूजियम और पास का खूबसूरत रीएक गांव देख सकते हैं, जो पर्यटकों को खूब पसंद आते हैं.

विज्ञापन

आइजोल पहुंचने का आसान तरीका

आइजोल पहुंचने का आसान तरीका7 / 7

आइजोल पहुंचने के लिए सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध नहीं है. आप पहले सिलचर रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं और वहां से टैक्सी ले सकते हैं. इसके अलावा लेंगपुई एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट लेकर भी आसानी से यहां पहुंचा जा सकता है. (Image: Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन