पड़ोसी तो हैं पर दूर बहुत! भारत से पाकिस्तान जाने का खर्च जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
India To Pakistan Travel Cost: भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी यात्रा को लेकर कई पेच और पाबंदियां हैं. अगर आप सरहद पार जाने की तैयारी में हैं, तो पहले जान लें कि हवाई और जमीनी रास्ते का पूरा बजट क्या है.

भारत और पाकिस्तान पड़ोसी तो हैं लेकिन दोनों मुल्कों के बीच सफर करना उतना सीधा नहीं है जितना लोग समझते हैं. अगर आप भी सरहद पार जाने की सोच रहे हैं तो आपको सबसे पहले खर्च और रास्तों की सही जानकारी जुटा लेनी चाहिए.
कितना आएगा हवाई खर्च?
2 / 6भारत से पाकिस्तान के लिए सीधी फ्लाइट्स न होने की वजह से आपको किसी दूसरे देश होकर जाना पड़ता है जिसमें काफी पैसा खर्च होता है. एक तरफ का हवाई टिकट करीब 23 हजार से 27 हजार रुपये तक पड़ता है जबकि राउंड ट्रिप का खर्च 70 हजार तक जा सकता है.
क्या है सबसे सस्ता रास्ता?
3 / 6हवाई जहाज के मुकाबले जमीन के रास्ते सरहद पार करना काफी किफायती पड़ता है और इसके लिए वाघा बॉर्डर सबसे मशहूर जरिया है. अमृतसर पहुंचकर आप बस या टैक्सी से बॉर्डर जा सकते हैं जहाँ से लाहौर की एंट्री का कुल खर्च मात्र 3 से 6 हजार रुपये आता है.
किन कागजों की है जरूरत?
4 / 6पाकिस्तान जाने के लिए आपके पास वैध पासपोर्ट और वीजा का होना सबसे जरूरी शर्त है जिसके बिना सफर मुमकिन नहीं है. इसके साथ ही वैक्सीनेशन रिकॉर्ड और विदेशी करेंसी जैसे डॉलर या पाकिस्तानी रुपये साथ रखना भी बेहद जरूरी होता है ताकि वहां कोई दिक्कत न हो.
क्या है वीजा का हाल?
5 / 6फिलहाल दोनों देशों के बीच तनाव की वजह से सामान्य नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद चल रही हैं. पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाए थे जिसके जवाब में पाकिस्तान ने भी अपनी तरफ से पाबंदियां लगा दी हैं.
क्या है आगे की राह?
6 / 6सरहद पार की यात्रा फिलहाल धार्मिक जत्थों या विशेष अनुमति वाले लोगों तक ही सीमित होकर रह गई है. सामान्य पर्यटकों को फिर से पाकिस्तान घूमने का मौका तभी मिलेगा जब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक हालात सुधरेंगे और बॉर्डर के गेट फिर से खुलेंगे.