फ्री में विदेश घूमने का मौका! फिनलैंड सिखाएगा खुश रहने का तरीका, जानें कैसे करें अप्लाई?

दुनिया का सबसे खुशहाल देश माने जाने वाला फिनलैंड एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह है उसका खास 'Chill Like a Finn' प्रोग्राम, जिसके तहत दुनिया भर के लोगों को एक हफ्ते की फ्री ट्रिप दी जा रही है. इस दौरान प्रतिभागियों को फिनलैंड की लाइफस्टाइल, नेचर और मानसिक शांति पाने के तरीके सिखाए जाएंगे. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां तनाव और चिंता आम हो गए हैं, वहां ये पहल लोगों को सुकून और खुशी का असली मतलब समझाने का मौका देती है.

Finland free trip
1 / 10
Credit: News24

विज्ञापन

फिनलैंड देगा फ्री ट्रिप का सुनहरा मौका

फिनलैंड देगा फ्री ट्रिप का सुनहरा मौका2 / 10

फिनलैंड का टूरिज्म डिपार्टमेंट दुनिया भर के लोगों को एक हफ्ते के लिए अपने देश बुला रहा है. इस ट्रिप में रहने, खाने और एक्टिविटीज का पूरा खर्च आयोजक उठाएंगे. ये मौका उन लोगों के लिए खास है जो जिंदगी में सुकून और खुशी की तलाश में हैं.

विज्ञापन

क्या है 'Chill Like a Finn' प्रोग्राम?

क्या है 'Chill Like a Finn' प्रोग्राम?3 / 10

'Chill Like a Finn' एक खास हैप्पीनेस कोचिंग प्रोग्राम है, जिसमें प्रतिभागियों को फिनलैंड के लोकल एक्सपर्ट्स गाइड करेंगे. यहां सिखाया जाएगा कि कैसे छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढी जा सकती है और मानसिक संतुलन बनाए रखा जा सकता है.

नेचर के करीब जाकर सीखेंगे खुशी का राज

नेचर के करीब जाकर सीखेंगे खुशी का राज4 / 10

इस ट्रिप का सबसे बड़ा हिस्सा प्रकृति से जुड़ा है. प्रतिभागियों को झीलों, जंगलों और शांत प्राकृतिक जगहों पर ले जाया जाएगा, जहां वो डिजिटल दुनिया से दूर रहकर खुद से जुड़ने का अनुभव करेंगे. ये उन्हें मानसिक शांति पाने में काफी मददगार होता है.

विज्ञापन

सॉना, मेडिटेशन और डिजिटल डिटॉक्स

सॉना, मेडिटेशन और डिजिटल डिटॉक्स5 / 10

फिनलैंड की लाइफस्टाइल में सॉना (Steam Bath) बेहद अहम माना जाता है. इस प्रोग्राम में प्रतिभागियों को सॉना सेशन, मेडिटेशन और डिजिटल डिटॉक्स जैसी एक्टिविटीज करवाई जाएंगी, जिससे वो तनाव मुक्त रहना सीख सकें.

कैसे करें अप्लाई?

कैसे करें अप्लाई?6 / 10

जो लोग इस फ्री ट्रिप का लुत्फ उठाना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. साथ ही उन्हें एक क्रिएटिव वीडियो या सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये बताना होगा कि वे इस प्रोग्राम के लिए क्यों सही उम्मीदवार हैं. अपने चुने हुए पार्टनर के साथ इंस्टाग्राम या टिकटॉक पर सोशल मीडिया चैलेंज पूरा करें. आपको एक जोड़ी के रूप में एक वीडियो शूट करना है, जिसमें आप अपना परिचय दें और इस सवाल का जवाब दें कि आप लेकलैंड में फिनलैंड की गर्मियों की छुट्टियों की कल्पना कैसे करते हैं?

विज्ञापन

आवेदन की आखिरी तारीख जान लें

आवेदन की आखिरी तारीख जान लें7 / 10

इस खास मौके के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 29 मार्च 2026 तय की गई है. इसलिए इच्छुक लोग जल्द से जल्द अप्लाई कर इस सुनहरे मौके का फायदा उठा सकते हैं.

कितने लोगों को मिलेगा मौका?

कितने लोगों को मिलेगा मौका?8 / 10

इस प्रोग्राम के तहत सिर्फ चुनिंदा प्रतिभागियों को ही चुना जाएगा. आमतौर पर कपल्स, दोस्त या छोटे ग्रुप इसमें शामिल हो सकते हैं. इस पहल का मकसद लोगों को ये सिखाना है कि खुशी महंगी चीजों या लाइफस्टाइल से नहीं, बल्कि सरल जीवन, प्रकृति और संतुलन से मिलती है. फिनलैंड इसी सोच को दुनिया के साथ साझा करना चाहता है.

विज्ञापन

क्यों खास है फिनलैंड?

क्यों खास है फिनलैंड?9 / 10

फिनलैंड कई सालों से 'World Happiness Report'  में दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना हुआ है. यहां के लोग संतुलित जीवन, मजबूत सामाजिक व्यवस्था और प्रकृति के करीब रहने की वजह से ज्यादा खुश रहते हैं.

आप भी बन सकते हैं ‘हैप्पीनेस स्टूडेंट’

आप भी बन सकते हैं ‘हैप्पीनेस स्टूडेंट’10 / 10

अगर आप भी अपनी लाइफ में तनाव कम करना चाहते हैं और सच्ची खुशी का अनुभव करना चाहते हैं, तो ये प्रोग्राम आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. सही एप्लीकेशन और थोड़ी किस्मत आपको फिनलैंड की इस खास यात्रा तक पहुंचा सकती है. (All Photos Credit: Social Media)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन