कम बजट में मिल रहा यूरोप ट्रिप का मजा, अल्बानिया बना भारतीयों का नया पसंदीदा वेकेशन स्पॉट; देखें तस्वीरें

यूरोप की सैर के लिए अब भारतीयों को शेंगेन वीजा के लंबे इंतजार और भारी भरकम खर्च की जरूरत नहीं है. अल्बानिया एक ऐसा खूबसूरत देश बनकर उभरा है जहां भारतीय नागरिक आसानी से ई-वीजा लेकर जा सकते हैं और वहां का नजारा बिल्कुल ग्रीस जैसा लगता है.

Albania affordable Europe trip
1 / 6

विज्ञापन

2 / 6

अल्बानिया में रहने और खाने का खर्च भारत के किसी अच्छे टूरिस्ट प्लेस जैसा ही है जहां दो से तीन हजार रुपये में बढ़िया होटल मिल जाते हैं. यहां की डेली लाइफ और घूमने-फिरने का खर्च भी बजट में रहता है जिससे मिडिल क्लास परिवार भी यूरोप का मजा ले पा रहे हैं.

विज्ञापन

3 / 6

पिछले एक साल में अल्बानिया जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में 103 फीसदी का भारी उछाल देखने को मिला है. साल 2025 के शुरुआती महीनों के आंकड़े बताते हैं कि अब भारतीय यात्री पेरिस और रोम के बजाय इन नए और सस्ते ठिकानों की ओर रुख कर रहे हैं.

4 / 6

दिल्ली से अल्बानिया की राजधानी तिराना के लिए फ्लाइट के दाम काफी किफायती हैं जो करीब 20 से 35 हजार रुपये के बीच मिल जाते हैं. अगर आप सही समय पर बुकिंग करें तो यूरोप के किसी भी बड़े शहर के मुकाबले यहां पहुंचना बहुत सस्ता पड़ता है.

विज्ञापन

5 / 6

अल्बानिया को ईगल्स की धरती कहा जाता है जहां के नीले समंदर वाले बीच और पुराने शहर पर्यटकों का मन मोह लेते हैं. यहां की पहाड़ियां और ऐतिहासिक इमारतें उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जो भीड़भाड़ से दूर सुकून भरा समय बिताना चाहते हैं.

6 / 6

इंस्टाग्राम और ट्रैवल ब्लॉग्स की वजह से अल्बानिया की खूबसूरत गलियां और बीच क्लब अब हर किसी की बकेट लिस्ट में शामिल हो गए हैं. लोग अब दिखावे के बजाय ऐसी जगहों को चुन रहे हैं जहां बिना वीजा के झंझट और कम बजट में शानदार अनुभव मिल सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन