Eid Holiday Travel: इस ईद की छुट्टियों में दिल्ली के पास घूम आएं ये 3 शानदार जगहें

क्या आप भी इस ईद दिल्ली के आसपास कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां सबके साथ आराम से वक्त भी बिताया जा सके और वहां का खानपान भी बेहतरीन हो? आइए आपको बताते हैं दिल्ली के पास मौजूद 3 ऐसी जगहों के बारे में, जो 1 दिन की छुट्टी के लिए बेस्ट ट्रिप डेस्टिनेशन है.

Delhi Nearby Tourist Places
1 / 7

विज्ञापन

परिवार के साथ घूमने में आता है अलग मजा

परिवार के साथ घूमने में आता है अलग मजा2 / 7

ईद का त्योहार खुशियों का त्योहार होता है, जो अपनों के साथ मनाया जाता है. ईद की छुट्टी में घूमने का प्लान हर कोई बनाता है, लेकिन जो मजा परिवार के साथ आता है, वह अकेले नहीं आता. ऐसे में हम आपको इस स्टोरी में 3 ऐसे जगहों के बारे में बताएंगे, जो इस ट्रिप को यादगार और मजेदार बना देंगे.

विज्ञापन

आगरा

आगरा3 / 7

दिल्ली से करीब 3-4 घंटे की दूरी पर स्थित आगरा एक परफेक्ट डे ट्रिप डेस्टिनेशन है. यहां आप ऐतिहासिक इमारतों के साथ-साथ पेठा, बेडई-कचौड़ी और मुगलई खाने का स्वाद लेकर अपनी यात्रा को और भी खास बना सकते हैं.

फतेहपुर सीकरी

फतेहपुर सीकरी4 / 7

आगरा के पास स्थित फतेहपुर सीकरी अपनी भव्य वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है. यहां बुलंद दरवाजा और जामा मस्जिद देखने के साथ आप स्थानीय स्ट्रीट फूड का स्वाद भी ले सकते हैं, जो ट्रिप को और मजेदार बना देता है.

विज्ञापन

जयपुर

जयपुर5 / 7

अगर आप थोड़ी लंबी ड्राइव पसंद करते हैं, तो जयपुर भी बेहतरीन विकल्प है. पिंक सिटी के नाम से मशहूर यह शहर अपने किले, महल और राजस्थानी व्यंजनों जैसे दाल-बाटी-चूरमा और घेवर के लिए जाना जाता है.

खाने-पीने के शौकीनों के लिए खास जगहें

खाने-पीने के शौकीनों के लिए खास जगहें6 / 7

इन तीनों शहरों में घूमने के साथ खाने का भी खास अनुभव मिलता है. आगरा की मिठाइयां, जयपुर का पारंपरिक राजस्थानी खाना और फतेहपुर सीकरी का देसी स्वाद आपकी ट्रिप को फूड ट्रिप में बदल सकता है.

विज्ञापन

कम समय में शानदार ईद ट्रिप का बेस्ट आइडिया

कम समय में शानदार ईद ट्रिप का बेस्ट आइडिया7 / 7

अगर आपके पास सिर्फ 1-2 दिन की छुट्टी है, तब भी आप इन जगहों की ट्रिप आसानी से प्लान कर सकते हैं. कम बजट और कम समय में यह तीनों डेस्टिनेशन ईद की छुट्टी को खास बनाने के लिए शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं. (Image: Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन