भारत के इन 5 खूबसूरत बीच पर देखें सबसे शानदार सनसेट, जिंदगी भर नहीं भूला पाएंगे ये पल

समुद्र किनारे बैठकर डूबते सूरज को देखना अपने आप में एक सुकून देने वाला अनुभव होता है. लहरों की आवाज, ठंडी हवा और बदलते आसमान के रंग इस पल को और भी यादगार बना देते हैं. यही वजह है कि सनसेट देखने के लिए लोग खासतौर पर बीच का रुख करते हैं, ऐसे में अगर आप भी इन अनुभव का मजा लेना चाहते हैं, तो हम आपको भारत के 5 सनसेट के लिए बेस्ट बीच के बारे में बताएंगे, जहां जाना आपको जिंदगीभर याद रहेगा.

Best Beaches In India
1 / 7

विज्ञापन

राधानगर बीच

राधानगर बीच2 / 7

अंडमान निकोबार का राधानगर बीच अपनी साफ रेत और शांत माहौल के लिए जाना जाता है. यहां ज्यादा भीड़ नहीं होती, जिससे लोग आराम से बैठकर सूर्यास्त का आनंद ले सकते हैं. खुला समुद्र और सुनहरी रोशनी इस जगह को खास बनाते हैं.

विज्ञापन

वर्कला बीच

वर्कला बीच3 / 7

केरल का वर्कला बीच अपने क्लिफ व्यू के लिए मशहूर है. यहां लोग सीधे बीच पर कम और ऊपर बनी चट्टानों से सनसेट देखना पसंद करते हैं. शाम होते ही यहां के कैफे भर जाते हैं और ऊपर से समुद्र का दृश्य बेहद आकर्षक लगता है.

पालोलेम बीच

पालोलेम बीच4 / 7

गोवा का पालोलेम बीच अपनी अर्धचंद्राकार बनावट के कारण अलग पहचान रखता है. यहां से सूरज डूबने का नजारा सीधे सामने दिखाई देता है. शांत वातावरण और कम शोर इसे सनसेट देखने के लिए बेहतरीन जगह बनाते हैं.

विज्ञापन

कन्याकुमारी बीच

कन्याकुमारी बीच5 / 7

तमिलनाडु का कन्याकुमारी बीच इसलिए खास है क्योंकि यहां अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर का संगम होता है. इस अनोखी जगह पर डूबते सूरज का दृश्य बेहद मनमोहक लगता है और बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं.

पुरी बीच

पुरी बीच6 / 7

उड़ीसा का पुरी बीच अपने जीवंत माहौल के लिए जाना जाता है. शाम के समय यहां बच्चे खेलते हैं, पर्यटक टहलते हैं और स्थानीय लोग अपनी दुकानों के साथ नजर आते हैं. डूबते सूरज की रोशनी समुद्र में चमकती हुई बेहद खूबसूरत लगती है.

विज्ञापन

सनसेट देखने का बढ़ता ट्रेंड

सनसेट देखने का बढ़ता ट्रेंड7 / 7

आजकल लोग सिर्फ घूमने नहीं बल्कि खास अनुभव लेने के लिए यात्रा करते हैं. यही कारण है कि सनसेट पॉइंट वाले बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. अगर आप भी प्रकृति के करीब सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो इन बीच को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें. (Image: PEXELS)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन