बारिश के मौसम में घूमने के लिए भारत की 5 सबसे खूबसूरत जगहें, जहां पहुंचते ही नजारों में खो जाएंगे आप

बारिश के मौसम में भारत की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. मेघालय से लेकर केरल, कूर्ग और उदयपुर तक कई ऐसी जगहें हैं, जहां मानसून में प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है. जानें घूमने के लिए भारत की 5 बेहतरीन जगहें.

Best Monsoon Destinations India
1 / 7

Monsoon Travel 2026: बारिश का मौसम भारत की प्राकृतिक सुंदरता को और निखार देता है. इस दौरान झरने दोबारा जिंदा हो जाते हैं, पहाड़ हरियाली से भर जाते हैं और वातावरण बेहद शांत व खूबसूरत नजर आता है. प्रकृति प्रेमियों के लिए मानसून घूमने का बेहतरीन समय माना जाता है. ऐसे में अगर आप भी मानसून का मजा उठाना चाहते हैं, तो आइए आपको भारत के 5 सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं, जहां जाना आपके लिए बेस्ट रहेगा?  

विज्ञापन

मेघालय

मेघालय2 / 7

बारिश के मौसम में मेघालय घूमने का अलग ही आनंद है. यहां की हरी-भरी पहाड़ियां, खूबसूरत झरने और प्राकृतिक नजारे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. चेरापूंजी और मावलिनोंग जैसी जगहें मानसून में बेहद सुंदर दिखाई देती हैं.

विज्ञापन

केरल

केरल3 / 7

केरल को मानसून में घूमने के लिए भारत की शानदार जगहों में शामिल किया जाता है. यहां के शांत बैकवॉटर, हरे-भरे पहाड़, झीलें और प्राकृतिक सुंदरता बारिश के मौसम में पर्यटकों को खास अनुभव देती है.

कूर्ग

कूर्ग4 / 7

कर्नाटक का कूर्ग मानसून प्रेमियों के लिए बेहतरीन पर्यटन स्थल है. बारिश के दौरान यहां के कॉफी बागान, धुंध से ढके पहाड़ और खूबसूरत झरने प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं.

विज्ञापन

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग5 / 7

पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग मानसून में घूमने के लिए एक शानदार जगह है. यहां के हरे-भरे पहाड़, चाय के बागान, बादलों से ढके रास्ते और ठंडी हवाएं पर्यटकों को यादगार सफर का एहसास कराती हैं.

उदयपुर

उदयपुर6 / 7

राजस्थान का उदयपुर बारिश के मौसम में बेहद आकर्षक दिखाई देता है. यहां की झीलें, ऐतिहासिक महल और आसपास की हरियाली मानसून में शहर की खूबसूरती को और बढ़ा देती है. यहां घूमने का अनुभव यादगार बन सकता है.

विज्ञापन

मानसून ट्रिप पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

मानसून ट्रिप पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान7 / 7

बारिश के मौसम में यात्रा की योजना बनाते समय मौसम की जानकारी जरूर लें. जरूरी सामान जैसे छाता, रेनकोट, आरामदायक कपड़े और दवाइयां साथ रखें. पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है, ताकि आप किसी बड़ी परेशानी में न फंस जाए. यह भी पढ़ें: गोवा की ट्रिप अब होगी सस्ती, सरकार ने टूरिस्ट के लिए लॉन्च की नई सर्विस, भूल जाएंगे थाइलैंड-

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन