
1 / 8
Toxic Kiara Advani Tabahi Hot Look: यश और कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. रिलीज से पहले ही फिल्म के काफी चर्चे हो रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने 'टॉक्सिक' की 'तबाही' गाने का नया पोस्टर रिलीज किया है. इस पोस्टर में कियारा आडवाणी की यश के साथ गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. वहीं कियारा इससे पहले भी कई फिल्मों में अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेर चुकी हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं.

2 / 8
Toxic में कियारा आडवाणी और यश लीड रोल में नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के गाने 'तबाही' का पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें कियारा ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी है और वो यश के साथ बैठी हुई हैं. कियारा का लुक काफी बोल्ड लग रहा है. फैंस भी कियारा के इस लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं.

3 / 8
Lust Stories में भी कियारा आडवाणी अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेर चुकी हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक बोल्ड सीन दिया था जो काफी वायरल भी हुआ था. बता दें इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ विक्की कौशल नजर आए थे.

4 / 8
नेटफ्लिक्स की Guilty में भी कियारा आडवाणी ने बोल्ड अवतार दिखाया था. इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने अपने लुक को बदल दिया था. फिल्म में एक्ट्रेस के लुक ने खूब चर्चाएं भी बटोरी थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ आकांक्षा रंजन कपूर लीड रोल में थीं.

5 / 8
Kabir Singh में भी एक्ट्रेस किसिंग सीन्स दे चुकी हैं. इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कियारा की केमिस्ट्री को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. हालांकि फिल्म में एक्ट्रेस का किरदार सिंपल था लेकिन एक्ट्रेस ने फिल्म में कई किसिंग सीन्स दिए थे.

6 / 8
Govinda Naam Mera में भी कियारा का बोल्ड अंदाज देखने को मिल चुका है. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ विक्की कौशल लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म में एक्ट्रेस का हॉट लुक फैंस को काफी पसंद आया था. हालांकि मूवी को ज्यादा पसंद नहीं किया गया.

7 / 8
War 2 में कियारा आडवाणी ने बिकिनी सीन दिया, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया. इस लुक में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस और हॉट लगीं. वहीं फिल्म में एक्ट्रेस के साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर भी लीड रोल में हैं.

8 / 8
कियारा आडवाणी अपने लुक्स का जलवा Indoo Ki Jawani में भी दिखा चुकी हैं. इस फिल्म में भी एक्ट्रेस ने अपने लुक्स से ऑडियंस को एंटरटेन किया था. कियारा के साथ इस फिल्म में आदित्य सील लीड रोल में हैं.