
1 / 7
Team India Cricketers Wives In Saree: टीम इंडिया के क्रिकेटर्स अपने देश के लोगों के लिए सुपरस्टार से कम नहीं हैं, लोग उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं. हालांकि इन प्लेयर्स के साथ उनकी पत्नियां काफी सुर्खियां बटोरती हैं, वो मैच के दौरान अक्सर अपने हसबैंड को चियर करते हुए नजर आती हैं. कई बार भारतीय खिलाड़ियों की वाइफ का ट्रेडिशनल लुक काफी फेमस हुआ था, जब वो साड़ी पहनकर इंडियन कल्चर पर गर्व करती हुई नजर आईं थीं.

2 / 7
इस तस्वीर में विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा ने बॉटल ग्रीन चंदेरी हैंडलूम कटान सिल्क साड़ी पहनी हुई है, जिसमें गोल्डन बॉर्डर और पोल्का डॉट्स इसे और भी शानदार बना रहा है. अनुष्का फिल्मों से लेकर फेस्टिवल सीजन में अक्सर साड़ी में नजर आती हैं.

3 / 7
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की वाइफ रिवाबा जडेजा बीजेपी गुजरात से बीजेपी की विधायक हैं, वो अक्सर मैच के दौरान और पब्लिक इवेंट्स में साड़ी पहनकर जाना पसंद करती है. उनके लुक में भारतीय संस्कृति की झलक साफ देखी जा सकती है.

4 / 7
रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह को आपने कई बार वेस्टर्न आउटफिट्स में देखा होगा, लेकिन साड़ी में भी वो बहुत प्यारी लगती है, अक्सर मैरिज फंक्शन या त्यौहार के मौके पर उनका ट्रेडिशनल लुक क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आता है.

5 / 7
टीम इंडिया के टी20 फॉर्मेट के कैप्टन सूर्यकुमार यादव की वाइफ देविशा शेट्टी भी इंडियन लुक में काफी प्यारी लगती हैं. खासकर महाराष्ट्रियन और साउथ इंडियन साड़ी में उनका लुक काफी निखरकर आता है. वो अक्सर मंदिरों में पूजा करती हुई नजर आती हैं.

6 / 7
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने फेमस बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से शादी की है. अथिया पेशे से एक्टर और मॉडल हैं. भले ही वो अक्सर मॉडर्न आउटफिट पहनना पसंद करती हैं, लेकिन साड़ी में वो उतनी ही कॉन्फिडेंट नजर आती हैं.

7 / 7
टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने इंटरफेथ मैरिज की है, उनकी वाइफ का नाम अंजुम खान हैं, मैच के दौरान अक्सर वो अपने शौहर के लिए दुआएं करती हैं. ज्यादातर मौके पर वो सलवार-सूट पहनती हैं, लेकिन कुछ मौकों पर उन्हें साड़ी में भी देखा गया है.