
1 / 8
Ranji Trophy 2025-26: जम्मू और कश्मीर की टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. वहीं, इस सीजन कई बल्लेबाजों ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता. यहां देखिए इस सीजन के टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट.

2 / 8
Ranji Trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का सीजन भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में बेहद रोमांचक रहा. जम्मू और कश्मीर क्रिकेट टीम ने अपने पहले ही फाइनल में खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. हुबली में खेले गए फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने 8 बार की चैंपियन को हराकर रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया.

3 / 8
इस रणजी सीजन न सिर्फ जम्मू और कश्मीर की टीम ने अपना पहला खिताब जीतकर इतिहास रचा, बल्कि कई युवा और अनुभवी बल्लेबाजों ने रनों का अंबार लगा दिया. आइए एक नजर डालते हैं इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट पर.

4 / 8
1. स्मरण रविचंद्रन (कर्नाटक) - कर्नाटक के युवा बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन इस सीजन के 'रन मशीन' साबित हुए. उन्होंने 9 मैचों की 14 पारियों में 86.36 की औसत और 62.54 के स्ट्राइक रेट से कुल 950 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने उन्होंने 4 शानदार शतक भी जड़े. इस सीजन उनके बल्ले से 81 चौके और 11 छक्के निकले.

5 / 8
2. आयुष डोजेजा (दिल्ली) - दिल्ली के आयुष डोजेजा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, लेकिन टूर्नामेंट में वह सबसे प्रभवाशाली रहे. आयुष ने 7 मैचों की 12 पारियों में 949 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 105.44 और स्ट्राइक रेट 65.22 का रहा. इस सीजन उनके बल्ले से 4 शतक और 5 अर्धशतक निकले. उन्होंने 100 चौके और 11 छक्के जड़े.

6 / 8
3. सनत सांगवान (दिल्ली) - दिल्ली के एक और सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान ने इस सीजन में अपनी तकनीक और धैर्य से सबको प्रभावित किया. उन्होंने 7 मैचों की 14 पारियों में 69 की औसत से 828 रन बनाए, जिसमें 3 शतक भी शामिल हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 79 चौके और 5 छक्के निकले.

7 / 8
4. सुदीप कुमार घरामी (बंगाल) - बंगाल के बल्लेबाज सुदीप कुमार घरामी ने इस सीजन 9 मैचों की 14 पारियों में 797 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतकिय पारी भी शामिल है. इस दौरान उनका औसत 56.93 और स्ट्राइक रेट 53.78 का रहा, जो यह दर्शाता है कि वे क्रीज पर टिककर खेलने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने इस सीजन 104 चौके और 10 छक्के जड़े.

8 / 8
5. अभिनव तेजरना (गोवा) - गोवा के बल्लेबाज अभिनव तेजरना इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आते हैं. अभिनव ने इस सीजन खेले 7 मैचों की 12 पारियां) में 788 रन ठोके, जिसमें 4 शतक भी शामिल है. इस दौरान उनका औसत 71.64 और स्ट्राइक रेट 68.52 का रहा. उनके बल्ले से 80 चौके और 16 छक्के निकले.