
1 / 6
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की टीम अपनी हरकतों से सुर्खियों में रहना तो जानती है लेकिन टीम शायद जीतना भूल चुकी है. इसकी प्रमुख वजह खिलाड़ियों को खराब प्रदर्शन रहा. टीम में कई ऐसे अनुभवी खिलाड़ी थे जो कि किसी भी टीम को धूल चटाने का दम रखते हैं लेकिन इस विश्व कप में कोई भी नहीं चला. आईसीसी इवेंट में एक बार फिर से पाकिस्तान की पोल खुल गई है. विश्व कप से इस शर्मनाक एग्जिट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड शांत नहीं बैठेगा. पाकिस्तान के इस तरह के प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार खिलाड़ियों पर पीसीबी की गाज गिर सकती है. इस लिस्ट में टॉप पर कौन से पाक खिलाड़ी रह सकते हैं, आइए जानते हैं.

2 / 6
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बाबर आजम का हो सकता है. इस टी20 विश्व कप से वो टी20 इंटरनेशनल टीम में वापसी कर रहे थे लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा. बाबर आजम ने टीम के लिए 4 पारियों में बल्लेबाज की जिसमें वो केवल 91 रन ही बना पाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 100 के आस-पास का ही रहा. ऐसे में अब उनको टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

3 / 6
टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने भी इस विश्व कप में टीम को अपने प्रदर्शन से काफी निराश किया. उनका बल्ला तो चला नहीं साथ ही कप्तान पर भी लगातार सवाल खड़े हुए. उन्होंने टूर्नामेंट में खेले 7 मैचों में महज 60 रन बनाए हैं. इसमें उनका बेस्ट स्कोर 38 है जो कि नामीबिया के खिलाफ आया था. ऐसे में उनकी कप्तानी के साथ-साथ टीम से भी छुट्टी हो सकती है.

4 / 6
पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर सैम अयूब इस विश्व कप में नंबर 1 ऑलराउंडर के तौर पर आए थे लेकिन अब वो अपना ताज खो चुके हैं. टूर्नामेंट में उन्होंने केवल 5 विकेट लिए तो वहीं बल्लेबाजी में केवल 61 रन ही बना पाए. ऐसे में अब उनके ऊपर भी गाज गिर सकती है.

5 / 6
ख्वाजा नफे को पाकिस्तान क्रिकेट में काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी माना जाता है लेकिन इस टी20 विश्व कप में कुछ खास कमाल कर नहीं पाए. 24 साल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने टीम के लिए खेले 4 मैचों में महज 34 रन ही बनाए. ऐसे में अब उनके ऊपर भी संकट के बादल नजर आ रहे हैं.

6 / 6
ऑलराउंडर शादाब खान की भी ट20 विश्व कप से टीम में वापसी हुई थी लेकिन उनका प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने बल्ले से तो कुछ पारियां जरूर खेलीं लेकिन गेंदबाजी में नाकाम रहे. टूर्नामेंट में उनके खाते में महज 5 विकेट आए जो कि यूएसए और नामीबिया के मैच में उन्होंने हासिल किए थे.