
1 / 6
T20 World Cup Highest Wicket Taker: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का घमासान जारी है. कुल 20 टीमों ने वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था. इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. हालांकि सुपर 8 से पहले कुल 12 टीमों का सफर खत्म हो गया. विश्व कप 2026 के बीच आइए जानते हैं इस मेगा इवेंट के इतिहास में किस खिलाड़ी के नाम सबसे ज्यादा विकेट दर्ज हैं.

2 / 6
लिस्ट में पहला नाम शाकिब अल हसन का आता है. उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं. उनके नाम कुल 50 विकेट दर्ज हैं.

3 / 6
लिस्ट में दूसरा नाम वानिंदु हसरंगा का आता है. उन्होंने 22 मैचों में 40 विकेट लिए हैं. हसरंगा श्रीलंका के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

4 / 6
तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का आता है. उन्होंने 39 विकेट अपने नाम किए हैं. अफरीदी ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से दुनिया भर के बल्लेबाजों को परेशान किया है.

5 / 6
लसिथ मलिंगा का लिस्ट में चौथा स्थान है. उन्होंने अब तक खेले गए 31 टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में 38 विकेट झटके हैं.

6 / 6
राशिद खान पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 26 मैच में 38 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. वह इस लिस्ट में एकमात्र एक्टिव गेंदाबाज हैं.