
1 / 6
Gautam Gambhir Press Conference: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने वेस्टइंडीज को सुपर 8 के आखिरी मैच में हराया. संजू सैमसन ने 97 रन की शानदार पारी खेली. मैच के बाद गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए. उन्होंने शिवम दुबे के दो चौकों को संजू सैमसन की पारी के बराबर अहम बताया. उन्होंने कई बड़े बयान दिए. आइए गौतम गंभीर की सेमीफाइनल से पहले इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातों पर नजर डालते हैं.

2 / 6
संजू सैमसन की तारीफ करते हुए गौतम गंभीर ने कहा, 'हमें हमेशा से संजू सैमसन के टैलेंट के बारे में पता था. उनके पास तीन टी20 शतक हैं. कई लोगों के पास ये भी नहीं है. उनके लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज मुश्किल रही थी. कई बार ब्रेक देना भी जरूरी होता है. हमें पता था कि जब भी वर्ल्ड कप में हमें उनकी जरूरत होगी, वो परफॉर्म करेंगे.'

3 / 6
क्रिकेट में आजकल बहुत एनालिसिस होता है. गौतम गंभीर ने इस पर बात करते हुए कहा, 'मुझे डाटा पर भरोसा नहीं है. मुझे ईमानदारी से पता भी नहीं है कि डाटा किस बारे में होता है. मुझे इसपर भरोसा नहीं है. मुझे अपने सोचने के तरीके पर भरोसा है. टी20 में भरोसा ही सबसे महत्वपूर्ण है. मेरे पास जो भी ज्ञान है, मैं उसे कप्तान को सौंपने की कोशिश करता हूं.'

4 / 6
गौतम गंभीर ने माना कि आखिरी ओवरों में शिवम दुबे के दो चौके भी संजू की पारी जितने जरुरी थे. उन्होंने कहा, 'मेरे लिए शिवम दुबे के दो चौके भी संजू सैमसन के 97 रन जितने ही महत्वपूर्ण हैं. हमेशा बड़ा योगदान चर्चा का विषय रहता है लेकिन ये छोटा योगदान टीम को जीत दिलाने में मदद करते हैं.'

5 / 6
सेमीफाइनल मैच से पहले गौतम गंभीर ने कहा, 'जब आप देश का नेतृत्व करते हैं, तो जीतना सबसे अहम होता है. यह छोटा टूर्नामेंट है. आप हर एक मैच जीतने की कोशिश करते हैं. आप विरोधी टीम को कमजोर नहीं समझ सकते. जब हम देश के लिए खेलते हैं, तो 140 करोड़ लोगों का नेतृत्व करते हैं. हम हर एक मैच जीतना चाहते हैं.'

6 / 6
जसप्रीत बुमराह को मिडल ओवरों में उपयोग करने पर गौतम गंभीर ने बात की. उन्होंने कहा, 'वेस्टइंडीज के पास हेटमायर, चेज जैसे ताबड़तोड़ खिलाड़ी हैं. वो मैच को हमसे दूर ले जा सकते थे. हमें पता था कि बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज की हमें जरूरत पड़ेगी. बुमराह मिडल ओवरों में इसलिए महत्वपूर्ण थे. बुमराह विकेट लेकर आते हैं और वो ऐसा ही काम आगे भी करेंगे.'