
1 / 7
Pakistan Possible Playing 11 vs Sri Lanka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आज धमाकेदार मैच होने जा रहा है. पल्लेकेले में दोनों टीमों के बीच मुकाबला होगा. पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाने का यह आखिरी मौका है. उन्हें क्वालीफाई करने के लिए श्रीलंका को 63 रन से हराना है या 12.4 ओवरों में लक्ष्य का पीछा करना है. पाकिस्तान इस बड़े मैच में अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 उतारना चाहेगा. बाबर आजम को शायद मौका नहीं मिले. आइए पाकिस्तान की श्रीलंका के खिलाफ संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.

2 / 7
पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. फरहान इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और अयूब भी बड़े-बड़े शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं. दोनों पाक को बड़ी शुरुआत देना चाहेंगे.

3 / 7
मिडल ऑर्डर का दारोमदार सलमान अली आगा, फखर जमान और उस्मान खान पर होगा. बाबर आजम को शायद प्लेइंग 11 से बाहर रखा जा सकता है. आगा और फखर मिडल ऑर्डर में बड़े-बड़े शॉट लगा सकते हैं.

4 / 7
लोअर मिडल ऑर्डर में ख्वाजा नफे और शादाब खान पर सभी की नजर होगी.अगर टॉप ऑर्डर और मिडल ऑर्डर फेल हुआ, तो इन दोनों खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी होगी. शादाब स्पिन गेंदबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं.

5 / 7
अबरार अहमद और उस्मान तारिक पर स्पिन गेंदबाजी का दारोमदार होगा. अबरार का प्रदर्शन टूर्नामेंट में अब तक उतना खास नहीं रहा है लेकिन अब वो अहम मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ धमाल करना चाहेंगे. उस्मान तारिक भी लंका के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं.

6 / 7
फहीम अशरफ ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उतनी गेंदबाजी नहीं की है लेकिन जरूरत पड़ने पर वो तेज गेंदबाजी का विकल्प प्रदान कर सकते हैं. शाहीन शाह अफरीदी ने पिछले मैच में 4 विकेट झटके थे और श्रीलंका के खिलाफ भी वो बवाल मचा सकते हैं.

7 / 7
श्रीलंका के खिलाफ मैच के लिए पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, उस्मान तारिक.