
1 / 6
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है. सुपर 8 राउंड में हर दिन करीबी मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, जिससे सेमीफाइनल की रेस और भी ज्यादा मजेदार हो चुकी है. अभी तक 2 टीमें सेमीफाइनल के लिए पूरी तरह से पक्की हो चुकी हैं. टीम इंडिया ने सुपर 8 में 2 मैच खेल लिए हैं लेकिन अभी तक सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का नहीं कर पाई है. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में जीत के बाद टीम के खाते में अब 2 मैचों में 2 अंक हो गए हैं. दूसरी तरफ टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम का भविष्य भी अधर में लटका हुआ नजर आ रहा है. आइए आपको बताते हैं कि कौन सी 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं.

2 / 6
सुपर 8 के ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका ने सीधे तौर पर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. टीम ने अपने पहले 2 मैचों में ही धमाकेदार जीत हासिल करते हुए 4 अंक अपने नाम किए और अगले राउंड में अपनी जगह बनाई. टीम ने पहले मैच में भारत को धोया तो वहीं दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को रौंद दिया.

3 / 6
सुपर 8 के ग्रुप 2 से इंग्लैंड की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम ने सुपर 8 के दोनों ही मैचों में जीत हासिल करते हुए अगले राउंड में जगह पक्की की है. कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ बाकी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है.

4 / 6
ग्रुप 2 से दूसरी टीम जो कि क्वालीफाई कर पाएगी इसकी ज्यादा संभावनाएं न्यूजीलैंड की बन रही हैं. कीवी टीम के पास 2 मैचों में 3 अंक हैं और आखिरी मैच अभी बाकी है, जो कि इंग्लैंड के खिलाफ होगा. टीम का नेट रन रेट भी +3.050 है. ऐसे में 99 फीसदी चांस है कि कीवी टीम ही सेमीफाइनल में पहुंचेगी.

5 / 6
अगर न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हार जाती है तो पाकिस्तान के लिए मौका बन सकता है. टीम को श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी और दुआ करनी होगी कि इंग्लैंड भी कीवी टीम को बड़े अंतर से हराए. ऐसा होता बहुत मुश्किल ही नजर आ रहा है.

6 / 6
ग्रुप 1 से अब हर किसी की नजरें भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच में पर टिकी हुई हैं. जो भी टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी वो सीधे तौर पर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. ये मैच एक तरह से क्वार्टर फाइनल होगा और हारने वाली टीम सीधे तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.